एक मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हूं... बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने पर क्या बोली श्रेया कालरा

Updated:
1 / 7
श्रेया कालरा जबसे लॉक अप सच या सजा जीती हैं, तबसे उनके बिग बॉस 20 में पार्टिसिपेट करने के अफवाह हैं. अब एक्ट्रेस ने कहा कि अभी-अभी एक ‘मेंटल हॉस्पिटल’ से बाहर आई हूं, अभी दूसरे में नहीं जाउंगी.
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

श्रेया कालरा जबसे लॉक अप सच या सजा जीती हैं, तबसे उनके बिग बॉस 20 में पार्टिसिपेट करने के अफवाह हैं. अब एक्ट्रेस ने कहा कि अभी-अभी एक ‘मेंटल हॉस्पिटल’ से बाहर आई हूं, अभी दूसरे में नहीं जाउंगी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 7
लॉक अप सच या सजा जीतने का जश्न मना रही श्रेया
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

लॉक अप सच या सजा जीतने का जश्न मना रही श्रेया

श्रेया कालरा इन-दिनों रियलिटी शो लॉक अप सच या सजा जीतने का जश्न मना रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि क्या एक्ट्रेस बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगी.

3 / 7
क्या बिग बॉस 20 में भाग लेंगी श्रेरा कालरा
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या बिग बॉस 20 में भाग लेंगी श्रेरा कालरा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वॉइस नोट में लॉक अप सच या सजा की विजेता ने बिग बॉस 20 में एंट्री लेने पर कहा कि वह अभी-अभी एक ‘मेंटल हॉस्पिटल’ से बाहर आई हैं.

4 / 7
बिग बॉस 20 में नहीं जाएंगी श्रेया
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 में नहीं जाएंगी श्रेया

श्रेया ने कहा, ''दोस्तों, जो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस 20 में जाऊंगी या नहीं, तो मैं अभी एक मेंटल हॉस्पिटल से बाहर आई हूं. फिलहाल मेरा किसी भी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बनने का कोई प्लान नहीं है.

5 / 7
पिछले एक्सपीरियंस में बाहर नहीं आई हैं एक्ट्रेस
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

पिछले एक्सपीरियंस में बाहर नहीं आई हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने आगे कहा, पिछला एक्सपीरियंस काफी मानसिक रूप से थका देने वाला और चुनौतीपूर्ण था. इसलिए अभी नहीं... फिलहाल बिग बॉस 20 मेरे लिए नहीं है.''

6 / 7
बिग बॉस 20 को करना चाहती हैं होस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 को करना चाहती हैं होस्ट

उन्होंने कहा, ''अगर मुझे शो को होस्ट करने, किसी को गाइड करने या किसी टीम को लीड करने का मौका मिलता है, तो मुझे काफी खुशी होगी और मैं इसे एंजॉय करूंगी, लेकिन बतौर कंटेस्टेंट? नहीं यार! उस चीज को दोबारा झेलना मेरे लिए काफी ज्यादा हो जाएगा.''

7 / 7
श्रेया ने जीता 1 करोड़
फुल स्क्रीन में देखें

श्रेया कालरा, फोटो- इंस्टाग्राम

श्रेया ने जीता 1 करोड़

श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के साथ श्रेया को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली.

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola