माथे पर तिलक, गले में लॉकेट... सावन में पवन सिंह ने बनाया चिकन, तर्क सुनकर यूजर्स ने लगाई क्लास
पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह अपने एक वीडियो को लेकर भारी विवाद में घिर गए हैं. सावन के महीने में धार्मिक प्रतीकों के साथ चिकन पकाने और उस पर अजीब तर्क देने की वजह से पावर स्टार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
Bhojpuri Bawaal Pawan Singh: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया एपिसोड एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. शो में जहां कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और इमोशनल पल देखने को मिले, वहीं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं. जहां वह सावन में चिकन बनाते नजर आ रहे हैं.
What is in the Video: क्या था वीडियो में
एपिसोड में पावर स्टार पवन सिंह माथे पर चंदन का तिलक लगाए, गले में बजरंगबली का लॉकेट पहने चिकन पकाते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने नॉन-वेज खाने को लेकर ऐसा तर्क भी दिया कि लोग नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि अगर इंसान मुर्गा नहीं खाएगा, तो मुर्गे इंसानों को खाने लगेंगे.
View on Instagram
Pawan Singh Got Trolled Over Chicken Recipe: जमकर ट्रोल हुए पवन सिंह
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों का कहना है कि सावन जैसे पवित्र महीने में धार्मिक प्रतीकों के साथ नॉन-वेज खाना उनकी आस्था का मजाक उड़ाने जैसा है.
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, "माथे पर तिलक लगाया है और मुर्गा खा रहे हैं." वहीं दूसरे ने लिखा, "जब चिकन ही खाना है तो हनुमान जी का लॉकेट उतार दीजिए." इसके अलावा भी कई लोगों ने पवन सिंह की आलोचना करते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई.

हालांकि, इस पूरे विवाद पर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
I Never Found Love - Pawan Singh कभी प्यार नहीं मिला- पवन
एक रीसेंट के एपिसोड में पवन सिंह अपनी मुह बोली बहिन की शादी में गए थे, जहां उन्होंने गाना गाया और कहा कि उन्हें कभी प्यार नहीं मिला इसलिए वह खुश हैं कि उनकी बहन को प्यार करने वाला साथी मिला हैं. उन्होंने यह भी कहा की वह पैसे के लिए नहीं जीते, प्यार के लिए जीते हैं.
">Pawan bhaiyya jaaye jahan, bawaal mahaul bane wahan!#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/OYRAIofKWS
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 7, 2026
About Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल के बारे में
'भोजपुरी बवाल' जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाला एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे - पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और नेता तेज प्रताप यादव एक साथ नजर आ रहें हैं. पारंपरिक रियलिटी शोज के विपरीत, इसमें कोई टास्क या एलिमिनेशन नहीं होता, बल्कि यह सितारों की निजी जिंदगी, इंडस्ट्री के आपसी विवादों, गॉसिप्स और अनसुने किस्सों पर आधारित है. शो में कलाकारों की बेबाक बातचीत और हाई-वोल्टेज ड्रामा दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










