Bhojpuri Bawaal: निरहुआ और आम्रपाली संग छिड़ी जंग के बीच इमोशनल हुई काजल राघवानी, बयां किया 'आउटसाइडर' होने का दर्द

Updated:
विज्ञापन

काजल राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में निरहुआ और आम्रपाली दुबे से हुए तीखे विवाद के बाद एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. 16 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय काजल ने 'आउटसाइडर' और गुजराती कहे जाने पर अपना दर्द बयां करते हुए ट्रोलर्स और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani: जियो हॉटस्टार के पॉपुलर रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों काफी वायरल हो रहा हैं. हाल के एपिसोड में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. इसी बीच दिनेश ने काजल को लेकर बहुत कुछ बोलते नजर आए.

Bhojpuri Bawaal New Promo: 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो आया सामने

शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें एक बार फिर काजल राघवानी और निरहुआ आमने-सामने नजर आ रहे हैं. प्रोमो में काजल, आम्रपाली दुबे से बात करते हुए कहती हैं कि एक गाना, जो पहले उनके और दिनेश लाल यादव पर फिल्माया जाना था, बाद में किसी और पर शूट कर दिया गया. इस बात पर निरहुआ नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि काजल बेवजह ऐसी बातें कर रही हैं.

Amrapali and Nirhua Replied to Kajal Raghwani: आम्रपाली और निरहुआ ने दिया जवाब

काजल के आरोपों पर आम्रपाली दुबे जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आईं. उन्होंने कहा जब काजल खेसारी लाल यादव के साथ लगातार काम कर रही थीं, तब भी कई तरह की बातें होती थीं, लेकिन उन्होंने कभी किसी को फिल्म से हटाने की कोशिश नहीं की. इस पर काजल जवाब देती हैं कि उनके पीछे कोई नेता या प्रभावशाली व्यक्ति नहीं है और वह अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं.

इसके बाद निरहुआ भी काजल के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि अगर कोई बार-बार ऐसे आरोप लगाता है, तो उसे पहले अपनी बातों पर भी ध्यान देना चाहिए.

When Nirhua Was Not Comfortable Shooting with Kajal: जब निरहुआ हो गए थे काजल के साथ अनकंफर्टेबल 

एक एपिसोड में काजल राघवानी ने आरोप लगाया था कि निरहुआ हमेशा आम्रपाली दुबे का साथ देते हैं और ज्यादातर फिल्मों में उनके साथ ही काम करते हैं। काजल ने  यह तक दावा किया  कि आम्रपाली के कहने पर उन्हें निरहुआ के एक गाने से हटा दिया गया था और एक वेडिंग नाईट वाले गाने में जब काजल और निरहुआ साथ काम कर रहे थे तो वह काफी अनकंफर्टेबल थे और बाद में उनकी और आम्रपाली का झगड़ा तक हो हो गया था.

">

 इन आरोपों के बाद शो में निरहुआ और आम्रपाली ने काजल को जवाब दिया. वहीं, इसके बाद काजल ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दोनों के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. निरहुआ ने एपिसोड में यह तक कह दिया कि  इन्ही कारणों से उन्हें फिल्मों से निकल दिया जाता हैं.

Kajal Raghwani Shared an Emotional Post: रो रो  कर काम मांगती हूं 

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि उन्हें बार-बार यह सुनाया जाता है कि वह गुजराती हैं, इंडस्ट्री की आउटसाइडर हैं और काम पाने के लिए लोगों की सहानुभूति लेती हैं. काजल ने कहा कि उन्होंने जितना कभी नहीं कहा, उससे कहीं ज्यादा बातें उनके बारे में कही गईं और उन्हें ऐसा महसूस कराया गया.

View on Instagram

काजल ने आगे लिखा कि उन्होंने हमेशा भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी कर्मभूमि माना है. इस इंडस्ट्री और दर्शकों से मिले प्यार की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं. उन्होंने बताया कि वह पिछले 16 सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और खुद को इसी इंडस्ट्री का हिस्सा मानती हैं.

Outsider Should Not be Viewed With Sympathy: आउटसाइडर को सहानुभूति वाली न कही जाए 

काजल ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने यहां के लोगों, इस मिट्टी और इस इंडस्ट्री को अपना नहीं माना होता, तो वह इतने साल तक यहां काम नहीं करतीं. काजल ने लोगों से अपील की कि उन्हें बार-बार गुजराती, आउटसाइडर या सहानुभूति लेकर काम मांगने वाली न कहा जाए. उनका कहना है कि उन्होंने कभी खुद को इस तरह पेश नहीं किया, लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस कराया जा रहा है। काजल राघवानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola