Alliance Winner: मिनी माथुर बनीं 'अलायंस' की पहली विनर, जीते 50 लाख, इस कंटेस्टेंट को दी मात
मिनी माथुर, फोटो- इंस्टाग्राम
कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को अपना पहला विनर मिल गया है. ग्रैंड फिनाले में मिनी माथुर ने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की.
कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' को आखिरकार अपना पहला विनर मिल गया है. शो के ग्रैंड फिनाले में मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अली गोनी और रूही दोसानी को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के साथ ही उन्होंने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली. अपनी जीत के बाद मिनी ने कहा कि वह चाहती हैं उनकी यह जर्नी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को खुद पर भरोसा करने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दे.
मिनी माथुर बनी अलायंस की विनर
फिनाले से पहले मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था. अली गोनी पहले ही Ace of the Week बनने की वजह से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स रूही दोसानी, मिनी माथुर, नीति टेलर और कुशल टंडन को फाइनल टिकट हासिल करने के लिए एक दूसरे को टक्कर देनी पड़ी.




कैसे विनर बनी मिनी माथुर
सेमीफाइनल राउंड में मिनी माथुर ने कुशल टंडन को हराकर फाइनल में एंट्री मार ली. दूसरी ओर रूही दोसानी ने नीति टेलर को मात देकर अपनी जगह बनाई. इसके बाद ग्रैंड फिनाले की रेस में अली गोनी, मिनी माथुर और रूही दोसानी टॉप 3 फाइनलिस्ट बनकर पहुंचे. हालांकि, फिनाले सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहा.
पुराने कंटेस्टेंट्स ने फाइनलिस्ट से पूछे तीखे सवाल
शो में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स की दोबारा एंट्री हुई और उन्होंने घर में बचे खिलाड़ियों से सीधे सवाल-जवाब किए. इस दौरान सबसे ज्यादा निशाने पर वंशज सिंह रहे. ड्रामा और तीखी बहसों के बाद शो के सिस्टम ने तीनों फाइनलिस्ट्स की पूरी जर्नी का वीडियो दिखाया.
View on Instagram
ग्रैंड फिनाले में इनके बीच हुई थी टक्कर
ग्रैंड फिनाले में रूही दोसानी, अली गोनी और मिनी माथुर के बीच ट्रॉफी जीतने की आखिरी जंग देखने को मिली. फाइनल टास्क में तीनों को शो की प्राइज मनी वाले वॉल्ट का कोड हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत और रणनीति लगानी पड़ी.
अली गोनी को हराकर विनर बनी मिनी माथुर
टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को सबसे पहले एक बॉक्स से गेंदें इकट्ठा करनी थीं. इसके बाद उन गेंदों की मदद से एक ब्रिज तैयार करना था और फिर गेंदों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना था. वहां तीन गेंदों को एक साथ संतुलित करने के बाद ही वॉल्ट खोलने का कोड मिल सकता था. इस चुनौती में मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन कोड अपने नाम किए और वह अलायंस की विनर बन गई. वहीं अली गोनी सिर्फ दो कोड हासिल कर सके.
ये भी पढ़ें: 'सब मेरे खिलाफ थे, कुशल ने किया बुली': 'अलायंस' से बाहर आते ही छलका इस कंटेस्टेंट का दर्द, खोले कई राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए