बॉलीवुड और राजनीति के ये 6 अनोखे रिश्ते: सलमान-बाबा सिद्दीकी से लेकर बच्चन-अमर सिंह तक की मशहूर दोस्तियां

Updated:
1 / 8
सिनेमा और राजनीति का रिश्ता सिर्फ़ मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके बीच कई मजबूत और गहरे दोस्ती के रिश्ते रहे हैं. सलमान खान-बाबा सिद्दीकी के पारिवारिक जुड़ाव से लेकर अमिताभ बच्चन-अमर सिंह और अक्षय कुमार-पीएम मोदी की चर्चाओं तक - जानिए बॉलीवुड और राजनीति के उन 6 सबसे मशहूर रिश्तों के बारे में जिन्होंने देश भर का ध्यान खींचा.
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता, फोटो- इंस्टाग्राम

सिनेमा और राजनीति का रिश्ता सिर्फ़ मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके बीच कई मजबूत और गहरे दोस्ती के रिश्ते रहे हैं. सलमान खान-बाबा सिद्दीकी के पारिवारिक जुड़ाव से लेकर अमिताभ बच्चन-अमर सिंह और अक्षय कुमार-पीएम मोदी की चर्चाओं तक - जानिए बॉलीवुड और राजनीति के उन 6 सबसे मशहूर रिश्तों के बारे में जिन्होंने देश भर का ध्यान खींचा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 8
बॉलीवुड स्टार्स और पॉलिटिशंस की फ्रेंडशिप
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड स्टार्स और पॉलिटिशंस की फ्रेंडशिप, फोटो- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड स्टार्स और पॉलिटिशंस की फ्रेंडशिप

बॉलीवुड और राजनीति का रिश्ता हमेशा से काफी गहरा और चर्चित रहा है, जहां कई फिल्मी सितारों और राजनेताओं के बीच व्यक्तिगत स्तर पर बेहद मजबूत दोस्ती देखने को मिलती है. कई राजनेता फिल्मी सितारों के इतने करीब होते हैं की हर- फेस्टिवल में उनका एक दूसरे के घर आना जाना रहता ही है. यह एक दूसरे के सुख- दुःख के भी साथी होते हैं. ये रिश्ते दिखाते हैं कि सिनेमा और राजनीति की दुनिया आपस में केवल सामाजिक या पेशेवर मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके बीच कई मजबूत और संवेदनशील दोस्ती के रिश्ते भी मौजूद हैं.

3 / 8
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह (Amitabh Bachchan & Amar Singh)
फुल स्क्रीन में देखें

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह (Amitabh Bachchan & Amar Singh)

अमिताभ बच्चन और दिवंगत समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह की दोस्ती भारतीय राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक रही. मुश्किल समय में अमर सिंह ने बच्चन परिवार का खुलकर साथ दिया, वहीं अमिताभ भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आए. हालांकि कुछ वर्षों तक दोनों के रिश्तों में दूरी आई, लेकिन बाद में उन्होंने अपने मतभेद भुलाकर दोस्ती को फिर से मजबूत किया.

4 / 8
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी (Salman Khan & Baba Siddhiqui)
फुल स्क्रीन में देखें

सलमान खान और बाबा सिद्दीकी, फोटो- इंस्टाग्राम

सलमान खान और बाबा सिद्दीकी (Salman Khan & Baba Siddhiqui)

सलमान खान और दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी की दोस्ती बॉलीवुड और राजनीति की सबसे चर्चित दोस्तियों में गिनी जाती थी. बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान हर साल शामिल होते थे. साल 2013 में बाबा सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के बीच वर्षों पुरानी नाराजगी खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई थी. दोनों का रिश्ता आपसी सम्मान और भरोसे की मिसाल माना जाता था.

5 / 8
अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी (Akshay Kumar & PM Narendra Modi)
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और नरेंद्र मोदी (Akshay Kumar & PM Narendra Modi)

अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सम्मानजनक संबंध देखने को मिलते हैं. साल 2019 में अक्षय ने प्रधानमंत्री मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया था, जिसमें उनके निजी जीवन और पसंद-नापसंद पर बातचीत हुई थी. यह इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा. हालांकि दोनों अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हैं, लेकिन कई राष्ट्रीय अभियानों और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सकारात्मक बातचीत देखने को मिलती रही है.

6 / 8
संजय दत्त एंड बाल ठाकरे (Sanjay Dutt & Bal Thackeray)
फुल स्क्रीन में देखें

संजय दत्त एंड बाल ठाकरे, फोटो- इंस्टाग्राम

संजय दत्त एंड बाल ठाकरे (Sanjay Dutt & Bal Thackeray)

संजय दत्त और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बीच खास रिश्ता था. संजय दत्त कई बार सार्वजनिक तौर पर बाल ठाकरे के प्रति सम्मान जता चुके थे. 1993 मुंबई बम धमाकों के बाद जब संजय दत्त कानूनी मुश्किलों में फंसे, तब बाल ठाकरे ने उनका खुलकर समर्थन किया था. संजय दत्त भी उन्हें अपने परिवार का शुभचिंतक मानते थे. दोनों की यह दोस्ती राजनीति और फिल्मी दुनिया के बीच एक अनोखे रिश्ते के रूप में अक्सर चर्चा में रही.

7 / 8
शाहरुख खान और ममता बनर्जी (Shahrukh Khan & Mamata Banerjee)
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान और ममता बनर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहरुख खान और ममता बनर्जी (Shahrukh Khan & Mamata Banerjee)

शाहरुख खान और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच भी अच्छी दोस्ती मानी जाती है. ममता बनर्जी ने कई मौकों पर शाहरुख को बंगाल का सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर बनाया और दोनों कई सरकारी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई दिए. शाहरुख भी कोलकाता और बंगाल के प्रति अपने लगाव का खुलकर इजहार करते रहे हैं, जिससे उनकी यह दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है.

8 / 8
रेखा गुप्ता और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम
फुल स्क्रीन में देखें

रेखा गुप्ता और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

रेखा गुप्ता और कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

कंगना रनौत और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच अच्छी दोस्ती और आपसी सम्मान का रिश्ता माना जाता है. दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में साथ नजर आ चुकी हैं. रेखा गुप्ता ने कई मौकों पर कंगना की उपलब्धियों की सराहना की है, वहीं कंगना भी उनके नेतृत्व की तारीफ करती रही हैं. राजनीति और फिल्म जगत से जुड़े होने के बावजूद दोनों के बीच मजबूत तालमेल देखने को मिलता है, जो इस दोस्ती को खास बनाता है. हाल ही में दोनों को साथ में तीज मनाते देखा गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola