Cocktail 2 में अपने रोल से डरी हुई थीं रश्मिका मंदाना, बोलीं- पहली बार ऐसा किरदार किया

Updated:
विज्ञापन

कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cocktail 2: रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि यह रोल उनके लिए नया और थोड़ा डराने वाला था क्योंकि उन्होंने पहली बार ऐसा लाइट-हार्टेड किरदार किया है.

विज्ञापन

Cocktail 2: बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों चर्चा में है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके लॉन्च इवेंट में रश्मिका मंदाना ने अपने रोल को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम करने से पहले वह काफी डरी हुई थीं. आइए बताते हैं क्यों और उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना क्यों डरी हुई थीं?

रश्मिका ने इवेंट में बताया कि ‘कॉकटेल 2’ में वह एक बहुत ही मॉडर्न और शहर में रहने वाली लड़की के रूप में नजर आने वाली हैं. उन्होंने पहले कभी इस तरह का लुक नहीं अपनाया था. रश्मिका को लगा कि दर्शक उन्हें हमेशा गंभीर और इमोशनल किरदारों में देखते आए हैं, तो क्या लोग उन्हें इस नए अंदाज में पसंद करेंगे? लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि दर्शकों को कुछ नया और सरप्राइज देने के लिए यह फिल्म करना जरूरी है. इस फिल्म में उनका किरदार ‘दिया’ नाम की लड़की का है, जो बहुत मजेदार और बिंदास है.

कैसी है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?

यह फिल्म साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का अगला भाग है और इसे होमी अदजानिया ने ही डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि यह फिल्म दो लड़कियों की प्रेम कहानी है, लेकिन डायरेक्टर ने इसे साफ तौर पर गलत बताया है.

फिल्म की कहानी असल में तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर के मुताबिक, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच प्यार दिखाया गया है. वहीं कृति सैनन शाहिद की अच्छी दोस्त हैं, लेकिन धीरे-धीरे वह भी उससे प्यार करने लगती हैं. इसी प्यार, दोस्ती और उलझनों की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है.

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

यह फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai रिलीज के बीच पूजा हेगड़े का BTS सरप्राइज, सेट से शेयर की खास तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola