गोविंदा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड को पैप्स से मिलवाया तो भड़कीं पत्नी सुनीता, बोलीं- शुगर डैडी अमीर है, कपड़े ढंग के पहनो
गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी, फोटो- एआई एडिटेड
गोविंदा ने एयरपोर्ट पर पैपराजी से कोमल रानी स्वर्णकार को मिलवाया. इस वीडियो के सामने आते ही सुनीता आहूजा भड़क पड़ी. उन्होंने कहा, ''तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है तो कपड़े भी ढंग के पहनो.''
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. बॉलीवुड एक्टर को 14 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट पर कथित गर्लफ्रेंड और न्यूकमर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया. दोनों को साथ देखकर पैपराजी ने कैमरे में इस पल को कैद कर लिया, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Sunita Ahuja On Govinda And Komal: गोविंदा और कोमल को लेकर क्या बोली सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा ने गोविंदाऔर कोमल रानी के रिश्ते पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''फिल्म बननी भी तो चाहिए... फिल्म बनने के बाद ही प्रमोशन होता है. क्या बोलूं... बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, थोड़ी शर्म तो आनी चाहिए इसे... अपना स्टैंडर्ड भी होना चाहिए. तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है तो कपड़े भी ढंग के पहनो... हम लोगों को देखो, किस स्टाइल में चलते हैं. बहुत खराब, इसका दिमाग खराब हो गया है.''
View on Instagram
Who Is Komal Rani Swarnkar: कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं
गोविंदा के साथ स्पॉट होने से पहले कोमल रानी स्वर्णकार को ज्यादा लोग नहीं जानते थे. इंस्टाग्राम पर कोमल के करीब 15.5 हजार फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं.
View on Instagram
About Govinda and Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं. यह पहली बार नहीं है, जब गोविंदा पर रिश्ते में बेवफाई के आरोप लगे हों. शो ‘लॉकअप सच या सजा’ में सुनीता ने कहा था फिल्म इंडस्ट्री में ये सब काफी कॉमन है. कुछ किया नहीं जा सकता है. बाद में राम कपूर से बातचीत के दौरान भी सुनीता ने कहा कि गोविंदा उनके पति हैं और उन्हें जो करना है करने दें, किसी और को उनके रिश्ते पर कमेंट करने का अधिकार नहीं है. सुनीता ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपने परिवार को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.
ये भी पढ़ें: उनकी बुद्धि ही भ्रष्ट हो गई है... कोमल संग गोविंदा के स्पॉट होने पर भड़कीं पत्नी सुनीता आहूजा
ये भी पढ़ें: जब गोविंदा की एक सलाह ने बदल दी सलमान खान की जिंदगी, 'पार्टनर' के दिनों को याद कर खोला राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए