Batwara 1947: प्रीति जिंटा ने शेयर की ‘हमीदा’ की पहली झलक, बताया कहां से शुरू हुआ किरदार का सफर
प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम
Batwara 1947: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं प्रीति जिंटा ने ‘हमीदा’ का पहला लुक टेस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि इसी तस्वीर के दौरान उन्हें पहली बार अपने किरदार की झलक महसूस हुई थी. फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आ रही हैं.
Batwara 1947: प्रीति जिंटा ने करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में वह सनी देओल के साथ नजर आ रही हैं. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब रिलीज के मौके पर प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार हमीदा का पहला लुक टेस्ट शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि इसी टेस्ट के दौरान उन्हें पहली बार महसूस हुआ था कि हमीदा का किरदार असल में कैसा होगा.
Preity Zinta Hamida Look Test: ऐसी दिखी थीं पहली झलक
View on Instagram
प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने लुक टेस्ट की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में वह साधारण साड़ी पहने नजर आ रही हैं. साड़ी का पल्लू उनके सिर पर है और हाथों में चूड़ियां हैं. इस लुक में प्रीति का अंदाज उनके ग्लैमरस अवतार से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है.
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले वह उस पल को याद करना चाहती थीं, जहां से हमीदा का सफर शुरू हुआ था. उनके मुताबिक, इसी लुक टेस्ट में उन्हें पहली बार अपने किरदार की झलक महसूस हुई थी.
Hamida Character: प्रीति के लिए खास है ये किरदार
प्रीति ने हमीदा के किरदार को लेकर एक रूमी की मशहूर बात भी शेयर की. इसका मतलब है कि अगर आपके आसपास सब कुछ अंधेरा नजर आ रहा है, तो दोबारा देखिए, शायद रोशनी आपके अंदर ही हो.
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमीदा सिर्फ एक साधारण किरदार नहीं है. फिल्म में वह 1947 के बंटवारे के मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवार और रिश्तों का हिस्सा है. ऐसे समय में जब लोगों की जिंदगी अचानक बदल रही थी, हमीदा भी कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करती है.
Preity Zinta Comeback: 8 साल बाद हुई वापसी
‘बंटवारा 1947’ प्रीति जिंटा की करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है. इससे पहले वह साल 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं. दिलचस्प बात यह है कि उस फिल्म में भी उनके साथ सनी देओल थे.
अब एक बार फिर सनी और प्रीति की जोड़ी पर्दे पर लौटी है. फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है, जबकि प्रीति उनकी पत्नी हमीदा बनी हैं.
Batwara 1947 Story: बंटवारे के दर्द की कहानी
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की कहानी दिखाती है. फिल्म में उस दौर की हिंसा के साथ उन लोगों की जिंदगी पर भी ध्यान दिया गया है, जिनके घर, रिश्ते और पूरी दुनिया अचानक बदल गई थी.
फिल्म की कहानी असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या, ओ जम्याई नइ’ से प्रेरित है. इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, कनिका कपूर, खुशी हजारे और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदारों में हैं.
14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: ‘Batwara 1947’ में शबाना आजमी बनीं सीधी-सादी माई तो ‘Awarapan 2’ में खतरनाक विलेन, बोलीं- अलग किरदार निभाना सौभाग्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








