Bhojpuri Bawal Promo: बिहारी स्टाइल में पवन सिंह ने बनाया दाल-भात-भुजिया, जन्नत जुबैर को भी पढ़ा दिया ‘हरियर मर्चा’ का पाठ

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और जन्नत जुबैर, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Bawal के नए प्रोमो में पवन सिंह और जन्नत जुबैर का देसी अंदाज देखने को मिला. रसोई में दोनों ने बिहारी खाना बनाया, वहीं पवन ने जन्नत को बिहार की भाषा के मजेदार शब्द भी सिखाए.

विज्ञापन

Bhojpuri Bawal Promo: भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का देसी स्वैग एक बार फिर देखने को मिल रहा है. इस बार उनके साथ टीवी और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर नजर आ रही हैं. ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में दोनों रसोई में दाल-भात और भुजिया बनाते दिख रहे हैं. जन्नत जहां खाना बनाने को लेकर पवन सिंह से सवाल करती नजर आती हैं, वहीं पवन उन्हें बिहारी तरीके से खाना बनाना और देसी भाषा के शब्द सिखाते हैं. दोनों का ये सिंपल और मजेदार अंदाज प्रोमो को काफी एंटरटेनिंग बना रहा है.

Bhojpuri Bawal Promo: रसोई में पवन सिंह बने शेफ, जन्नत को सिखाया देसी खाना

View on Instagram

प्रोमो की शुरुआत रसोई के सीन से होती है. यहां पवन सिंह जन्नत जुबैर को पारंपरिक बिहारी खाना बनाना सिखाते नजर आते हैं. दोनों दाल, भात और आलू की भुजिया बनाने में लगे हुए हैं. जन्नत खाना बनाते समय पवन से अलग-अलग चीजों के बारे में पूछती हैं और पवन उन्हें अपने देसी अंदाज में समझाते हैं.

इसी दौरान जन्नत छौंके को लेकर सवाल करती हैं कि इसे बाद में लगाया जाता है ना. इस पर पवन सिंह उन्हें बताते हैं कि भुजिया में छौंका पहले लगाया जाता है. पवन का यह देसी अंदाज और जन्नत का ध्यान से उनकी बात सुनना प्रोमो को काफी मजेदार बना देता है.

Bhojpuri Bawal Promo: जन्नत को पवन सिंह ने सिखाया ‘हरियर मर्चा’ का मतलब

खाना बनाने के साथ पवन सिंह जन्नत को बिहारी भाषा के शब्द भी सिखाते हैं. प्रोमो में हरी मिर्च की बात होती है. इस पर पवन बताते हैं कि बिहार में हरी मिर्च को ‘हरियर मर्चा’ कहा जाता है.

जन्नत भी इस शब्द को पवन के पीछे दोहराती हैं. यह छोटा सा सीन काफी प्यारा लगता है, क्योंकि इसमें जन्नत बिहार की भाषा को समझने की कोशिश करती नजर आती हैं और पवन उन्हें अपने अंदाज में बताते हैं.

Pawan Singh Viral Promo: फैंस को पसंद आ रहा देसी अंदाज

पवन सिंह और जन्नत जुबैर का यह प्रोमो सामने आने के बाद फैंस की नजरें इस एपिसोड पर टिक गई हैं. पवन का देसी अंदाज और जन्नत का बिहारी खाना और भाषा सीखना दर्शकों को पसंद आ रहा है.

‘भोजपुरी बवाल’ के इस एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन के साथ बिहार के खाने और भाषा की झलक भी देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि पूरा एपिसोड आने के बाद पवन और जन्नत का यह देसी अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal Promo: ‘राजा जी के दिलवा’ पर निरहुआ ने किया पवन सिंह का स्टाइल कॉपी, हंसी नहीं रोक पाए पावर स्टार


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola