Bhojpuri Bawaal Promo: ‘राजा जी के दिलवा’ पर निरहुआ ने किया पवन सिंह का स्टाइल कॉपी, हंसी नहीं रोक पाए पावर स्टार
निरहुआ और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Bawaal Promo: ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में पवन सिंह और निरहुआ की दोस्ती का मजेदार अंदाज देखने को मिला. दोनों ने एक-दूसरे की नकल करते हुए जमकर मस्ती की. खास तौर पर निरहुआ का ‘राजा जी के दिलवा’ पर पवन सिंह के स्टाइल में डांस करना फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Bhojpuri Bawaal Promo: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. शो में जहां काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की नोकझोंक खूब सुर्खियां बटोर रही है, वहीं पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की दोस्ती वाला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ ऐसा मजेदार गेम खेलते दिखे कि वहां मौजूद लोग ही नहीं, फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
Bhojpuri Bawaal Promo Highlights: पवन सिंह बने ‘पवन निरहुआ हिंदुस्तानी’
View on Instagram
नए प्रोमो में पवन सिंह और निरहुआ एक-दूसरे के अंदाज की नकल करते नजर आ रहे हैं. मजे की बात ये है कि दोनों ने इस गेम में अपनी पहचान ही बदल ली.
पवन सिंह खुद को ‘पवन निरहुआ हिंदुस्तानी’ बताते हैं. वहीं निरहुआ भी पीछे नहीं रहते और अपनी नई पहचान ‘पावर स्टार दिनेश’ के नाम से बताते हुए एंट्री मारते हैं. दोनों के इस मजेदार अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.
निरहुआ ने ‘राजा जी के दिलवा’ पर किया पवन सिंह का स्टाइल कॉपी
इसके बाद आता है प्रोमो का सबसे मजेदार हिस्सा. निरहुआ ‘पावर स्टार’ बनकर पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘राजा जी के दिलवा’ पर डांस करने लगते हैं.
वह पवन सिंह के डांस स्टाइल और स्वैग की ऐसी कॉपी करते हैं कि खुद पवन सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते. निरहुआ का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी खूब एंजॉय करते हैं.
पवन सिंह भी नहीं रोक पाए हंसी
निरहुआ जब पूरे पावर स्टार वाले अंदाज में डांस करते हैं, तो पवन सिंह का रिएक्शन देखने लायक होता है. वह जोर-जोर से हंसते नजर आते हैं और दोनों की दोस्ती वाला मजेदार अंदाज साफ दिखता है.
सोशल मीडिया पर भी फैंस इस प्रोमो को काफी पसंद कर रहे हैं. दोनों भोजपुरी स्टार्स को इस तरह एक-दूसरे की टांग खींचते और मस्ती करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: चार साल बाद पवन सिंह की होंगी तमन्ना भाटिया? आम्रपाली दुबे बोलीं- चार साल में आने वाली हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए