Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी या सनी देओल? दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कौन रहा पीछे?

Updated:
विज्ञापन

आवारापन 2 बनाम बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस डे 2, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दूसरे दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर बाजी मार ली. जानें दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office Day 2: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं. दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला है. ऐसे में अब सवाल है कि दूसरे दिन किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन कितने करोड़ पीछे रह गई. तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई और पूरा बॉक्स ऑफिस हाल.

विज्ञापन

Awarapan 2 Box Office Day 2: दूसरे दिन ही पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

image.png
आवरपन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, फोटो- Sacnilk

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म ने भारत में दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने विदेशों में 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई 6 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 72.90 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

Batwara 1947 Box Office Day 2: दूसरे दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कमाए 13.50 करोड़ रुपये

image.png
बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2, फोटो- Sacnilk

वहीं, सनी देओल और प्रीति जिंटा की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दूसरे दिन अपनी कमाई में अच्छा उछाल देखा है. फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 13.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने भारत में अब तक 22.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरे दिन विदेशों में फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसकी कुल विदेशी कमाई अब 3.50 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 26.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: दूसरे दिन किसका पलड़ा रहा भारी?

अब दोनों फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई को देखें तो इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने साफ तौर पर बाजी मार ली है. फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि ‘बंटवारा 1947’ की कमाई 13.50 करोड़ रुपये रही.

यानी दूसरे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में 20.25 करोड़ रुपये का बड़ा अंतर रहा. इस तरह ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है.

Awarapan 2 Star Cast: इमरान हाशमी फिर बने शिवम पंडित

‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का अगला पार्ट है. करीब 19 साल बाद इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं. फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं. दिशा फिल्म में जारा का किरदार निभा रही हैं.

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इसमें शबाना आजमी, पूरन गाब्बी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

Batwara 1947 Star Cast: सनी देओल के साथ नजर आए ये सितारे

‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौर की कहानी दिखाती है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, कनिका कपूर, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में उस दौर के लोगों की जिंदगी और बंटवारे के दौरान उन्हें झेलनी पड़ी परेशानियों को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 : आवारापन 2' से क्यों बाहर हुए मोहित सूरी? 19 साल बाद निर्माता विशेष भट्ट ने खोला राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola