'पठान हूं, गोली मारनी है मार दो..' जब अंडरवर्ल्ड के आगे नहीं झुके शाहरुख खान, संजय गुप्ता ने खोला 90s का खौफनाक राज
शाहरुख खान और संजय गुप्ता, फोटो - इंस्टाग्राम
90s और 2000s में मुंबई अंडरवर्ल्ड के डर के साये में जी रही थी. लेकिन इस दौरान शाहरुख खान एकमात्र ऐसे स्टार थे जिन्होंने गैंगस्टर्स के सामने झुकने से इनकार कर दिया. जानिए उनकी बेबाक कहानी.
फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने हाल ही में 90s और 2000s के उस काले दौर का खौफनाक सच बयां किया है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का राज चलता था. संजय गुप्ता के मुताबिक, उस दौर में हर बड़ा एक्टर और डायरेक्टर अंडरवर्ल्ड के लिए बेहद आसान निशाना हुआ करता था. लेकिन इस पूरे खौफ के माहौल के बीच केवल शाहरुख खान ही अकेले ऐसे इंसान थे, जिन्होंने किसी भी गैंगस्टर की बात मानने से सीधे मुंह मना कर दिया था.
90s का वो खौफनाक दौर और मर्डर की वारदातें
संजय गुप्ता ने बताया कि उस वक्त मुंबई में आए दिन स्टार्स और उनके करीबियों को गोलियों से भून दिया जाता था. फिल्म सिटी में एक पंजाबी एक्टर की हत्या कर दी गई, तो मनीषा कोइराला के सेक्रेटरी के ऑफिस में घुसकर किसी ने उन्हें गोली मार दी. यही नहीं, ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया था. पूरा बॉलीवुड दहशत के साये में जी रहा था और बड़े-बड़े सितारे अंडरवर्ल्ड की फिल्मों में काम करने को मजबूर थे.
'पठान हूं... गोली मार दो पर काम नहीं करूंगा'
गैंगस्टर्स की धमकियों का सिलसिला जब शाहरुख खान तक पहुंचा, तो किंग खान ने जो जवाब दिया उसने पूरे अंडरवर्ल्ड के होश उड़ा दिए. संजय गुप्ता ने खुलासा करते हुए बताया, "इंडस्ट्री में शाहरुख खान ही इकलौते ऐसे बंदे थे, जिन्हें जब धमकी मिली तो उन्होंने साफ कह दिया 'पिक्चर तो कभी नहीं करूंगा, शो भी कभी नहीं करूंगा. पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो. मैं तुमसे नहीं डरता, लेकिन तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा.'"
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’
गुंडों के दिल में भी पैदा कर दी थी इज्जत
संजय गुप्ता का कहना है कि शाह रुख के इस निडर और बेबाक रवैये ने अंडरवर्ल्ड के गुंडों के मन में भी उनके लिए एक अलग इज्जत पैदा कर दी थी. गैंगस्टर्स को भी समझ आ गया था कि पूरी इंडस्ट्री में कम से कम एक बंदा ऐसा जरूर है, जो सिर झुकाने के बजाय जान देना पसंद करेगा.
View on Instagram
फराह खान और करण जौहर भी झेल चुके हैं डर
यह पहला मौका नहीं है जब 90s के इस डर का जिक्र हुआ हो. इससे पहले कोरियोग्राफर फराह खान ने भी खुलासा किया था कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर के दौरान करण जौहर को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली थी. उस वक्त पूरी टीम इस कदर डरी हुई थी कि प्रीमियर कैंसिल करने तक की नौबत आ गई थी. लेकिन शाह रुख खान ने अपनी निडरता के दम पर आज साबित कर दिया कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी असली 'किंग' हैं.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में होने वाला है ऐसा बदलाव, देखकर रह जाएंगे हैरान, जुड़ेंगी नई मंजिलें, करोड़ों में होगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए