Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कलेक्शन देख होंगे शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन

बंटवारा 1947, फोटो- इंस्टाग्राम

Batwara 1947 Box Office Collection: सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. 14 अगस्त को रिलीज हुई मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन किया, आइये जानते हैं.

विज्ञापन

Batwara 1947 Box Office Collection: बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई और फिल्म का सफर निराशाजनक रहा. सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल स्टारर इस फिल्म ने अपने पूरे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रन में 55 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा भी पार नहीं किया.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 ने कमाए इतने करोड़

‘बंटवारा 1947’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 54.17 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई दर्ज की है. इसमें भारत से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 45.12 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से 9.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं, फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.05 करोड़ रुपये है. यह आंकड़े फिल्म के 69,567 शोज के जरिए सामने आए.

बंटवारा 1947 वीक वाइज कलेक्शन

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक डे 1- 33.60 करोड़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक डे 2- 4.20 करोड़

बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक डे 3- 0.25 करोड़

बंटवारा 1947 टोटल कलेक्शन- 38.05 करोड़

शबाना आजमी ने बंटवारा को लेकर क्या कहा

जूम से बातचीत में शबाना आजमी ने कहा, ''सनी देओल को एक मुस्लिम किरदार में क्यों नहीं देखा जा सकता? पहले कुली जैसी फिल्में बनीं, जिनमें अमिताभ बच्चन ने बेहद आसानी से मुस्लिम किरदार निभाए थे. वह 786 का इस्तेमाल करते थे और दर्शकों ने उसे पूरी तरह स्वीकार किया था. अब आखिर इससे हमें क्या समझना चाहिए? क्या यहां जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें इस तरह के बंटवारे पैदा किए जा रहे हैं? मुझे यह समझ नहीं आता.''

बंटवारा 1947 के बारे में

फिल्म की कहानी साल 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौर की बैकग्राउंड पर आधारित है. सिकंदर मिर्जा अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला जाता है, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी एक नए मोड़ पर आ जाती है. उसे पता चलता है कि उसके घर के ऊपरी हिस्से में एक हिंदू महिला रह रही है, जो वहां से जाने के लिए तैयार नहीं है. जैसे-जैसे हालात तनावपूर्ण होते जाते हैं, सिकंदर उस महिला की हिफाजत करता है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola