Mirzapur Viral Dialogues: इंटरनेट पर छाए मिर्जापुर द मूवी के ये डायलॉग्स, 7वां पढ़कर कहेंगे- गजब का भौकाल है...

Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर द मूवी थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है. फैंस इसे फुल पैसा वसूल बता रहे हैं. अब मूवी के कुछ डायलॉग्स वायरल हो रहे हैं. आप भी देखिये.

विज्ञापन

ओटीटी की दुनिया में कल्ट फैन फॉलोइंग बनाने वाली 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर अपना भौकाल दिखाने आ गई है. इसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी धमाल मचा रहे हैं. नेटिजन्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर और फुल पैसा वसूल बता रहे हैं. इसी बीच एक्स पर मूवी का डायलॉग वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ये हैं मिर्जापुर द मूवी के फेमस डायलॉग

बंदूकों की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से बंदूकें बढ़ाना है. इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब. अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती करले.. रहता तो जहरीला ही है ना. कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं और कुछ को बनाना पड़ता हैं...इनको बनाएंगे. अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका. जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी. माता जी यहां है, बहन यहां है, मां बहन करने में आसान होगी. डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खत्म हो सकता है. शुरू मजबूरी में किये थे, अब मजा आ रहा है.

View on Instagram

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. वहीं, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं, सीरीज में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी की जगह फिल्म में जितेंद्र कुमार दिखाई देंगे. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस. चौहान जैसे कलाकार शामिल हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी शूट किया गया है और इसे दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है.

View on Instagram
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola