रोमांस छोड़ अब भक्ति की राह पर करण जौहर? 'राधा कृष्ण' के दिव्य प्रेम पर बनाएंगे भव्य फिल्म, सामने आई पहली डिटेल

Updated:
विज्ञापन

करन जौहर भक्ति फिल्म बनाने वाले हैं, फोटो- इंस्टाग्राम

रोमांटिक और फैमिली ड्रामा के बाद अब माइथोलॉजिकल सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं करण जौहर. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म 'राधा कृष्ण' को लेकर क्या है पूरा प्लान और साथ ही 'कॉफी विद करण' की वापसी पर क्या है ताजा अपडेट, जानिए यहां.

विज्ञापन

Karan Johar New Film Update: करण जौहर अपने पॉपुलर क्विज शो 'कॉफी विद करण' के साथ वापसी के लिए तैयार हैं और फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर दोबारा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच खबर है कि करण जौहर अब राधा और कृष्ण की भक्ति और प्रेम से जुड़ी कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सालों तक रोमांटिक और फैमिली-ओरिएंटेड कहानियों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद करण अब डिवोशनल कहानी पर काम करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

राधा और कृष्ण पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टाइटल 'राधा कृष्ण' रखा गया है और फिलहाल यह प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के एडवांस्ड स्टेज में है. खबर है कि फिल्ममेकर सचिन रवि इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी करेंगे। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

">

रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर पिछले काफी समय से राधा और कृष्ण पर आधारित भक्ति-भाव वाली कहानी पर फिल्म बनाना चाहते थे। वह ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थे, जो इस पौराणिक प्रेम कहानी के साथ न्याय कर सके. आखिरकार उन्हें अपनी पसंद की कहानी मिल गई है. यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 की गेस्ट लिस्ट लीक, अक्षय-अजय से लेकर समय रैना तक इन सितारों के नाम ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

सचिन रवि संभालेंगे कमान,धर्मा का नया दांव

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी है. मेकर्स कहानी के लिए एक विशाल और भव्य विजुअल कैनवस तैयार करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि फिल्म का ट्रीटमेंट भव्य होगा, लेकिन इसकी कहानी में रोमांस, इमोशन, ड्रामा और ट्रेजेडी को प्रमुखता दी जाएगी.

माना जा रहा हैं कि फिल्म में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस के वध तक की यात्रा को दिखाया जाएगा. हालांकि, कहानी के केंद्र में राधा और कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी होगी.

फिल्म की स्क्रिप्ट सचिन रवि लिख रहे हैं और वही इसका निर्देशन भी करेंगे. सचिन रवि इससे पहले 2019 में रिलीज हुई रक्षित शेट्टी स्टारर फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'अवाने श्रीमन्नारायण' का निर्देशन कर चुके हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के लिए यह प्रोजेक्ट भक्ति-भाव वाली फिल्मों की दुनिया में एक नया कदम माना जा रहा है.

कॉफी विद करण' की वापसी

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' की वापसी को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है. करण जौहर जानते हैं कि पिछले कुछ समय में दर्शकों की पसंद बदली है. ऐसे में शो के फॉर्मेट में भी बदलाव किए जा सकते हैं. गेस्ट लिस्ट में भी नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. शो में अलग-अलग इंडस्ट्री के स्टार्स, साउथ के कलाकार, ओटीटी एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स नजर आ सकते हैं.

करण जौहर, फोटो- इंस्टाग्राम
करण जौहर, फोटो- इंस्टाग्राम

हालांकि, उस समय यह भी बताया गया था कि शो की वापसी को लेकर अभी कोई पक्की डील नहीं हुई है और पूरा मामला शुरुआती स्टेज में है. फिलहाल 'कॉफी विद करण' के नए सीजन की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: 'The Traitors 2' Winner: पहली बार इनोसेंट को मात देकर ट्रेटर्स बने चैंपियन, जानिए क्रिस्टल और रिदा ने आखिरी चाल में कैसे पलटा पूरा गेम?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola