'The Traitors 2' Winner: पहली बार इनोसेंट को मात देकर ट्रेटर्स बने चैंपियन, जानिए क्रिस्टल और रिदा ने आखिरी चाल में कैसे पलटा पूरा गेम?
क्रिस्टल डिसूजा और रिदा, फोटो- इंस्टाग्राम
'द ट्रेटर्स इंडिया' सीजन 2 को अपने विजेता मिल गए हैं. क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी शातिर रणनीति और सूझबूझ से इतिहास रचते हुए ट्रॉफी और ₹66 लाख की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. शो के इतिहास में पहली बार ट्रेटर्स ने बाजी मारी है. जानिए फिनाले के रोमांचक मोमेंट्स.
The Traitors Season 2 Winner Krystle D' Souza and Rida Tharana: द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 का फिनाले आखिरकार हो गया है और इस बार शो की ट्रॉफी क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना के नाम रही. दोनों ने न सिर्फ फिनाले तक का सफर तय किया, बल्कि अपनी रणनीति और सूझबूझ से बाकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. खास बात यह है कि इस सीजन में पहली बार किसी Traitor ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की है. क्रिस्टल और रिदा को ट्रॉफी के साथ कुल 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली.
क्रिस्टल का शांत लेकिन शातिर गेम
क्रिस्टल डिसूजा का गेम पूरे सीजन में काफी रणनीतिक रहा. कई मौकों पर खिलाड़ियों का शक उन पर गया, लेकिन वह हर बार खुद को बचाने में कामयाब रहीं. खासतौर पर सातवें एपिसोड में स्थिति उनके लिए मुश्किल हो गई थी. कुछ कंटेस्टेंट्स को लगने लगा था कि क्रिस्टल ट्रेटर हो सकती हैं.
View on Instagram
हालांकि, तान्या पुरी की पूछताछ के दौरान शाहनील गिल अपने जवाबों से संतुष्ट नहीं कर पाईं और शक का रुख उनकी तरफ हो गया. आखिरकार शाहनील को गेम से बाहर होना पड़ा और क्रिस्टल बच गईं.
करण जौहर ने की तारीफ
क्रिस्टल के इसी शांत और सोच-समझकर किए गए गेम की करण जौहर ने भी तारीफ की. उन्होंने क्रिस्टल को सबसे शातिर और चालक ट्रेटर बताया.
View on Instagram
उन्होंने यह भी कहा, क्रिस्टल ने हर बातचीत में खुद को केंद्र में रखने के बजाय सही मौके का इंतजार किया और जब जरूरी हुआ तभी अपनी चाल चली.
इनोसेंट से ट्रेटर बनीं रिदा थराना
रिदा थराना का सफर भी काफी दिलचस्प रहा. शुरुआत में वह इनोसेंट थीं और लगातार ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश कर रही थीं. लेकिन बाद में क्रिस्टल ने उन्हें ट्रेटर के रूप में अपने साथ शामिल कर लिया. ट्रेटर बनने के बाद रिदा के लिए खेल आसान नहीं रहा. उन पर भी शक होने लगा था और कुछ खिलाड़ियों को अंदाजा हो गया था कि उन्हें ब्लैकमेल करके ट्रेटर बनाया गया है.

इसके बावजूद क्रिस्टल और रिदा ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. मल्लिका शेरावत के गेम से बाहर होने के बाद दोनों ने अपनी रणनीति बदली और शालिनी पासी को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहीं. इसके बाद दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने से फिनाले का समीकरण पूरी तरह बदल गया. यह भी पढ़ें: The Traitors 2 Finale: 21 से अब सिर्फ 6 बचे, ट्रॉफी के लिए इन कंटेस्टेंट्स में होगी आखिरी जंग
आखिरी पल में क्रिस्टल ने रिदा का दिया साथ
फिनाले में सबसे बड़ा फैसला क्रिस्टल के सामने आया. उनके पास मौका था कि वह रिदा के खिलाफ जाकर अकेले जीतने की कोशिश करें. लेकिन क्रिस्टल ने ऐसा नहीं किया. अंतिम वोटिंग में शालिनी ने रिदा को चुना, जबकि रिदा ने शालिनी के खिलाफ वोट किया.
View on Instagram
इसके बाद फैसला क्रिस्टल के हाथ में था. उन्होंने रिदा का साथ दिया और दोनों ने मिलकर ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस तरह क्रिस्टल और रिदा की जोड़ी ने साबित कर दिया कि इस खेल में हमेशा सबसे ज्यादा बोलने वाला खिलाड़ी नहीं, बल्कि सही समय पर सही चाल चलने वाला खिलाड़ी जीतता है.
‘द ट्रेटर्स शो के बारे में
करण जौहर के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में शुरुआत से ही भरोसे, शक और धोखे का खेल देखने को मिला. शो के फॉर्मेट में कुछ कंटेस्टेंट्स को गुपचुप तरीके से ‘ट्रेटर’ बनाया जाता है, जबकि बाकी खिलाड़ी ‘इनोसेंट' होते हैं.

ट्रेटर्स का मकसद अपनी पहचान छिपाकर इनोसेंट को गेम से बाहर करना होता है. वहीं, इनोसेंट को असली ट्रेटर्स की पहचान कर उन्हें बाहर करना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए