The Traitors 2 Finale: 21 से अब सिर्फ 6 बचे, ट्रॉफी के लिए इन कंटेस्टेंट्स में होगी आखिरी जंग

Updated:
विज्ञापन

द ट्रेटर्स 2 फिनाले, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors 2 Finale: ‘द ट्रेटर्स 2’ के फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंच चुके हैं. जानिए फिनाले कब और कहां देख सकेंगे और शो का गेम कैसे खेला जाता है.

विज्ञापन

The Traitors 2 Finale: करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. शो में 21 कंटेस्टेंट्स ने गेम की शुरुआत की थी, लेकिन अब सिर्फ 6 खिलाड़ी फिनाले तक पहुंच पाए हैं. हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का सफर खत्म हुआ और अब विनर बनने की रेस और भी मुश्किल हो गई है. आखिर फिनाले कब आएगा, कौन-कौन इसमें पहुंचा है और शो का गेम आखिर चलता कैसे है? आइए समझते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले?

View on Instagram

‘द ट्रेटर्स 2’ का ग्रैंड फिनाले 3 सितंबर 2026 को स्ट्रीम होगा. शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और इसका फिनाले अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा. फिनाले में अब बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच विनर बनने की आखिरी लड़ाई देखने को मिलेगी.

फिनाले में पहुंचे ये 6 कंटेस्टेंट

शो के आखिरी चरण में अब क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, रिदा थराना, साहिल सलाथिया और दिलीप ताहिल बचे हैं. यानी 21 खिलाड़ियों से शुरू हुआ यह गेम अब सिर्फ 6 लोगों तक पहुंच गया है.

इन 6 खिलाड़ियों में कौन इनोसेंट है और कौन ट्रेटर, यही फिनाले का सबसे बड़ा सवाल है. क्योंकि इस गेम में आखिरी समय तक किसी पर भी भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

आखिर ‘द ट्रेटर्स’ का गेम है क्या?

द ट्रेटर्स’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ गेम खेलते हैं, लेकिन शुरुआत में कुछ खिलाड़ियों को चुपके से ट्रेटर बना दिया जाता है. बाकी खिलाड़ी इनोसेंट होते हैं.

ट्रेटर्स का काम होता है बाकी खिलाड़ियों को धोखा देकर गेम से बाहर करना और खुद अंत तक पहुंचना. वहीं इनोसेंट खिलाड़ियों को ट्रेटर्स को पहचानकर उन्हें गेम से बाहर करना होता है.

हर दिन कंटेस्टेंट्स टास्क करते हैं और इससे प्राइज मनी बढ़ती है. रात में ट्रेटर्स गुपचुप तरीके से किसी एक इनोसेंट को गेम से बाहर कर सकते हैं. अगले दिन बाकी खिलाड़ियों को सिर्फ इतना पता चलता है कि कोई खिलाड़ी अब उनके साथ नहीं है.

इस बार गेम में खूब हुआ धोखा और ड्रामा

‘द ट्रेटर्स 2’ में शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे और शक का खेल देखने को मिला. कई बार जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया गया, उसी पर ट्रेटर होने का शक हुआ. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपनी असली पहचान छिपाकर काफी आगे तक गेम खेला.

अब जब सिर्फ 6 खिलाड़ी बचे हैं, तो हर फैसला बेहद अहम होने वाला है. फिनाले में अगर ट्रेटर बच गया, तो वह पूरा प्राइज जीत सकता है. वहीं अगर सभी ट्रेटर्स को बाहर कर दिया गया, तो इनोसेंट खिलाड़ियों के पास जीतने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: "एक बार बड़े स्टार से हार चुका है" शो से बाहर होते ही मुनव्वर फारुकी ने अभिषेक को दिलाई एल्विश से हार की याद, डिलीटेड वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola