Jailer 2 Release Date: न री-शूट, न पोस्टपोन… रजनीकांत का दमदार पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने किया रिलीज डेट कन्फर्म
'जेलर 2' के पोस्टर में रजनीकांत, फोटो- इंस्टाग्राम
Jailer 2 की रिलीज टलने की खबरों के बीच मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है. जानिए रजनीकांत की फिल्म कब रिलीज होगी और नए पोस्टर में क्या खास है.
Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस काफी समय से ‘जेलर 2’ का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसी खबर सामने आई, जिससे फैंस को लगा कि शायद फिल्म की रिलीज आगे खिसक सकती है. दरअसल, फिल्म के कुछ हिस्सों के दोबारा शूट होने की बात सामने आई थी. अब खुद मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बता दिया है कि ‘जेलर 2’ पोस्टपोन होगी या तय तारीख पर ही रिलीज होगी.
‘जेलर 2’ की रिलीज डेट पर लगा फुल स्टॉप
View on Instagram
सन पिक्चर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी पहले जिस तारीख का ऐलान किया गया था, वही डेट अब भी लॉक है. फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों पर मेकर्स ने फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.
वहीं, पोस्टर ने रिलीज डेट के साथ फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ा दिया है. इसमें रजनीकांत हाथ में बंदूक लिए अपने फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं.


री-शूट की खबर आखिर आई कहां से?
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘जेलर 2’ के कुछ हिस्सों को फिर से शूट किया जा सकता है. इसके बाद बात रिलीज डेट तक पहुंच गई. लोगों को लगा कि अगर फिल्म में दोबारा शूटिंग हो रही है तो शायद अक्टूबर वाली रिलीज मुश्किल में पड़ सकती है.
इसी के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टपोन होने की बातें तेज हो गईं. हालांकि, अब सन पिक्चर्स के नए अपडेट ने इन अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है. फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काम भी आगे बढ़ रहा है और अनिरुद्ध रविचंदर बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अब कभी कैमियो नहीं करेंगे विजय सेतुपति, सिर्फ रजनीकांत के जेलर 2 लिए तोड़ा अपना रूल, बताई वजह
फिर ‘टाइगर’ बनेंगे रजनीकांत
फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में लौट रहे हैं. पहली फिल्म में उनका यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया था और अब इसी कैरेक्टर की वापसी को लेकर एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है.
‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं.
इस बार स्टार्स की लिस्ट भी काफी लंबी है
रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में कई बड़े नामों के कैमियो की भी चर्चा है.
यही वजह है कि ‘जेलर 2’ सिर्फ रजनीकांत की फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट की तरह भी देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक... अब अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में रजनीकांत? सामने आई नई रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए