Bigg Boss 20: ‘द ट्रेटर्स 2’ के बाद बिग बॉस में जाएंगी मल्लिका शेरावत? एक्ट्रेस ने बता दिया सच
मल्लिका शेरावत, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20 में मल्लिका शेरावत के जाने की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने खुद जवाब दिया है. जानें उन्होंने क्या कहा और क्या सच में शो में होंगी शामिल.
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही शो में कौन-कौन एंट्री लेने वाला है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बज बना हुआ है. इसी बीच मल्लिका शेरावत का नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से जुड़ने लगा. ‘द ट्रेटर्स 2’ में अपने स्मार्ट गेम और शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचने के बाद फैंस भी उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे. लेकिन क्या सच में मल्लिका ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने वाली हैं? अब एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है.
क्या बिग बॉस 20 में जाएंगी मल्लिका शेरावत?
मल्लिका शेरावत को हाल ही में उनके ‘द ट्रेटर्स 2’ के को-कंटेस्टेंट और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर अभिषेक मल्हान के साथ देखा गया. इसी दौरान पैपराजी ने उनसे पूछ लिया कि क्या वह ‘बिग बॉस 20’ में नजर आने वाली हैं या आगे कभी इस शो का हिस्सा बनेंगी.
मल्लिका ने बिना घुमाए-फिराए सीधा जवाब दिया, “नहीं.” इसके बाद उन्होंने और साफ करते हुए कहा, “नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी.”
यानी फिलहाल मल्लिका के बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबर सिर्फ अफवाह है. एक्ट्रेस के अपने बयान के मुताबिक, वह शो में नहीं जा रही हैं.
अभिषेक मल्हान: 'आपको बिग बॉस में जाना चाहिए'
मल्लिका के साथ मौजूद अभिषेक मल्हान की सोच हालांकि बिल्कुल अलग थी. उन्होंने मल्लिका से कहा कि उन्हें बिग बॉस में जाना चाहिए. जब मल्लिका ने पूछा कि आखिर क्यों, तो अभिषेक ने कहा कि उनमें बिग बॉस वाली एनर्जी है.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “बिग बॉस वाइब है इनमें.”
यानी अभिषेक को लगता है कि मल्लिका की खुलकर बात करने वाली पर्सनैलिटी और उनका अंदाज बिग बॉस के लिए एकदम सही रहेगा. लेकिन मल्लिका का जवाब सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि वह इस सलाह को मानने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: The Traitors 2 में सैवेज क्वीन बनीं मल्लिका शेरावत... जवाब ऐसा कि स्टार्स की हो गई बोलती बंद, फैंस बोले- बिंदास
2025 में भी मल्लिका ने कहा था- ‘नेवर विल’
खास बात यह है कि बिग बॉस को लेकर मल्लिका का जवाब पहली बार नहीं आया है. साल 2025 में भी जब उनके ‘बिग बॉस 19’ में जाने की खबरें आई थीं, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को खारिज कर दिया था.
मल्लिका ने तब साफ लिखा था कि वह बिग बॉस नहीं कर रही हैं और कभी करेंगी भी नहीं. यानी एक साल बाद भी उनका रुख बदला नहीं है.
आखिर बिग बॉस क्यों नहीं करना चाहतीं मल्लिका?
मल्लिका पहले भी बता चुकी हैं कि उन्होंने ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शोज को करने से मना किया है. इसकी वजह यह है कि उन्हें इन शोज का फॉर्मेट ज्यादा पसंद नहीं आता.
एक्ट्रेस ने कहा था कि वह ऐसे शो करना ज्यादा पसंद करेंगी, जहां घूमने-फिरने, एडवेंचर, खाने या अच्छी बातचीत का मौका मिले. वहीं बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को एक घर के अंदर रहना पड़ता है और हर समय कैमरों के सामने रहना होता है. यह फॉर्मेट मल्लिका को खास पसंद नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए