3 दिन से मूसलाधार बारिश, दुर्गापुर बराज का बढ़ा जलस्तर, 111400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाके जलमग्न

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद का हाल. फोटो : प्रभात खबर

दुर्गापुर और आसपास के इलाकों में लगातार 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं और सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित है. दुर्गापुर बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से स्थिति बिगड़ने की आशंका है.

विज्ञापन

दुर्गापुर से अविनाश यादव, निमाई दास की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर एवं आसपास के इलाकों में पिछले 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इसकी वजह से निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं. सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच दुर्गापुर बराज से 1,11,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.

दुर्गापुर बराज से गुजरते वाहन. फोटो : प्रभात खबर
दुर्गापुर बराज से गुजरते वाहन. फोटो : प्रभात खबर

तेजी से बढ़ रहा दुर्गापुर बराज का जलस्तर

दुर्गापुर सिंचाई विभाग के अधिकारी संजय मजूमदार ने बुधवार को बताया कि लगातार बारिश से दुर्गापुर बराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. 2 सितंबर को सुबह 7:30 बजे बराज से करीब 82,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. दिन के 12:30 बजे तक मिली सूचना के मुताबिक, 1,11,400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है. मजूमदार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है.

ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद

कहां, कितनी बारिश हुई

जगह का नाम24 घंटे में वर्षामानसून में कुल वर्षा
सतकहानिया48.60 मिमी644.10 मिमी
भेदिया93.00 मिमी831.50 मिमी
रोनडीहा32.20 मिमी1,157.46 मिमी
दुर्गापुर41.80 मिमी936.74 मिमी
आसनसोल99.60 मिमी1,554.78 मिमी
कांटाबांध45.00 मिमी879.30 मिमी
राधानगर27.00 मिमी1,391.00 मिमी
गुस्कारा120.00 मिमी1,477.50 मिमी
गंगाजलघाटी139.40 मिमी1,183.00 मिमी

दुर्गापुर शहर के निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

बराज से पानी छोड़े जाने की वजह से शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है. प्रशासन एवं संबंधित विभाग जलजमाव वाले क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान अजय नदी बेसिन के सतकहानिया में 48.60 मिलीमीटर और भेदिया में 93 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है.

आसपास के बांधों पर कितनी हुई वर्षा

बांध का नामवर्षापात
जामताड़ा118.00 मिमी
हरिनखोला15.00 मिमी
मैथन44.20 मिमी
पंचेत37.20 मिमी
तेनुघाट51.00 मिमी
तिलैया118.00 मिमी
कोनार78.20 मिमी
घेरोपाड़ा119.00 मिमी
सिकटिया80.40 मिमी

इस मानसून दुर्गापुर में 936.74 मिमी वर्षा हुई

दामोदर बेसिन के रोनडीहा में 32 मिमी, दुर्गापुर में 71.80 मिमी, आसनसोल में 99.40 मिमी और कांटाबांध में 45 मिमी वर्षा हुई है. इस मानसून सीजन में रोंधिया में अब तक कुल 1157.46 मिमी, दुर्गापुर में 936.74 मिमी, आसनसोल में 1554.78 मिमी और कांटाबांध में 89.30 मिमी वर्षा हुई है.

मूसलाधार बारिश के बाद बढ़ा दुर्गापुर बराज का जलस्तर. फोटो : प्रभात खबर
मूसलाधार बारिश के बाद बढ़ा दुर्गापुर बराज का जलस्तर. फोटो : प्रभात खबर

गंगाजलघाटी में 24 घंटे में 139.40 मिमी बारिश

द्वारकेश्वर नदी बेसिन की बात करें, तो इसके राधानगर में 27 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी है. कुनूर नदी बेसिन के गुस्कारा में 120 मिमी वर्षा पिछले 24 घंटे के दौरान हुई. शाली नदी बेसिन के गंगाजलघाटी में 139.40 मिलीमीटर वर्षा हुई. मानसून सीजन के दौरान राधानगर में कुल 1391 मिमी, गुस्कारा में 1477 मिमी, गंगाजलघाटी में 1183 मिमी वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात

बंगाल के आसपास के इलाकों में हुई के आंकड़े

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान जामताड़ा में 118 मिमी, हरिनखोला में 15 मिमी, मैथन में 44.20 मिमी, पंचेत में 37.20 मिमी, तेनुघाट में 51 मिमी, तिलैया में 118 मिमी, कोनार में 78.20 मिमी, घेरोपाड़ा में 119 मिमी और सिकटिया में 80.40 मिमी वर्षा हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola