Hanuman Ansh: थेरेपी छोड़िए नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म देखिए... कंगना रनौत ने हनुमान अंश का किया रिव्यू
कंगना रनौत, हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
Hanuman Ansh: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसने टिकट खिड़की पर अब तक 50 करोड से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. इसी बीच कंगना रनौत ने मूवी की जमकर तारीफ की. मधुर भंडारकर ने भी रिव्यू किया.
Hanuman Ansh: सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश बिना किसी बड़े स्टार और धुआंधार प्रमोशन के 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने पूरी तस्वीर बदल दी. मूवी ने अब तक 50 करोड़ की कमाई कर डाली है.
हनुमान अंश की फैन हुई कंगना रनौत
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हनुमान अंश का रिव्यू किया. उन्होंने मूवी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हनुमान अंश’ कोई आम फिल्म नहीं, बल्कि एक सत्संग है, जिसमें नीम करौली बाबा से जुड़े और उन्हें करीब से अनुभव करने वाले लोगों की सच्ची कहानियों को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए यहां तक कह दिया कि अपनी थेरेपी छोड़िए और यह फिल्म देखने जाइए.

View on Instagram
मधुर भंडारकर ने भी हनुमान अंश का किया रिव्यू
कंगना से पहले फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी ‘हनुमान अंश’ की तारीफ कर चुके हैं. थिएटर में फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि कम बजट और बिना किसी बड़े स्टार के बनी यह फिल्म पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल है. उनके मुताबिक, अगर कहानी दमदार हो और फिल्म बनाने वालों को अपनी कहानी पर पूरा भरोसा हो, तो वह बड़े बजट वाली फिल्मों को भी टक्कर दे सकती है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut और Baba Ramdev का विवाद खत्म, रक्षाबंधन पर गिफ्ट और फोन कॉल से हुआ पैचअप
क्या है हनुमान अंश की कहानी
विशाल चतुवेर्दी की ओर से निर्देशित हनुमान अंश की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. कहानी एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को खोने के बाद भगवान से मिलने की चाह रखता है. इसी तलाश में उसे आध्यात्मिकता का रास्ता मिलता है और वह प्यार, भोजन, चमत्कार और बिना कुछ कहे आशीर्वाद के जरिए लोगों की सेवा करना सीखता है. यही सफर उसे हनुमान अंश और नीम करौली बाबा के रूप में पहचान दिलाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए