Hanuman Ansh Box Office: 2 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने यश की 'Toxic' को पछाड़ा, 100 करोड़ क्लब पर नजर
हनुमान अंश, फोटो- इंस्टाग्राम
महज 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास. यश की मेगा-बजट 'Toxic' को पछाड़कर 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी नीम करौली बाबा पर बनी यह फिल्म.
Hanuman Ansh Beats Toxic: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश भले ही शुरुआत में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, पर कुछ दिनों बाद ही हनुमान जी की कृपा दिखीं और यह फिल्म अब ताबड़-तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने यश की पैन-इंडिया फिल्म 'Toxic' को भी पछाड़ दिया है और बिना किसी बड़े स्टार्स, बड़े प्रमोशन के बावजूद और महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया.
Hanuman Ansh Beats Yash Toxic at Box Office: 'हनुमान अंश' ने 'Toxic' को दी मात
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन केवल 10 लाख रुपये कमाए थे. शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन बाद के हफ्तों में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती गई. सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे करने के बाद फिल्म ने चौथे वीकेंड में भारत में करीब 28 करोड़ रुपये नेट कमा लिए.

इसके बाद मंगलवार को फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला. रिलीज के 26वें दिन 'हनुमान अंश' ने करीब 54 फीसदी की बढ़त दर्ज की और एक दिन में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की. खास बात यह रही कि इसी दिन बड़े बजट और पैन-इंडिया स्टार यश की 'Toxic' की कमाई करीब 8.20 करोड़ रुपये रही.
'Toxic' पांच भाषाओं में रिलीज हुई है और इसे 'हनुमान अंश' की तुलना में 1500 से ज्यादा स्क्रीन मिली हुई है. इसके बावजूद कम स्क्रीन वाली 'हनुमान अंश' का एक दिन में ज्यादा कमाई करना फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है.
Hanuman Ansh 100 Crore Club: 100 करोड़ क्लब में पहुंच सकती है फिल्म
माना जा रहा है कि यह फिल्म 'हनुमान अंश अगर बॉक्स ऑफिस में ऐसे ही ग्रोथ पर रहीं तो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. फिल्म में लेकिन दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी के बाद फिल्म की स्क्रीन तेजी से बढ़ीं और चौथे हफ्ते तक यह संख्या 1500 से ज्यादा हो गई.
मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में 'हनुमान अंश' को और ज्यादा स्क्रीन मिल सकती हैं. थिएटर मालिक भी ऐसी फिल्म को प्राथमिकता दे सकते हैं, जिसे दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
">#HanumanAnsh continues its DREAM RUN at the box office… hits the HALF CENTURY, crossing the ₹50 crore NETT mark with absolutely UNIMAGINABLE TRENDING. 🔥🔥🔥
— Bollywood Box Office (@Bolly_BoxOffice) September 1, 2026
Day 1: ₹8 lacs
Week 1: ₹89 lacs
Week 2: ₹46 lacs
Week 3: ₹10.25 crore 🔥
Weekend 4: ₹28.30 crore 🤯
Day 25: ₹5… pic.twitter.com/Hz90IdI8Il
फिल्म अब तक भारत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इसकी रफ्तार इसी तरह बनी रही तो सिनेमाघरों से उतरने से पहले यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है.
About Hanuman Ansh: क्या है 'Hanuman Ansh' की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी लक्ष्मण दास के जीवन पर आधारित है, जो आगे चलकर आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के रूप में पहचाने गए.
कहानी में उनके बचपन से लेकर आध्यात्मिक यात्रा और लोगों के बीच उनकी पहचान बनने तक का सफर दिखाया गया है. फिल्म उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों और आध्यात्मिक बदलाव को पर्दे पर पेश करती है. खास बात यह है कि फिल्म के लेखक और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पेशे से डॉक्टर रहे हैं और बाद में फिल्म निर्माण की दुनिया में आए. 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को बिना बड़े प्रमोशन के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिलहाल थिएटर में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए