क्या Shahneel Gill के गेम प्लान से टूट गई क्रिस्टल डिसूजा की दोस्ती? 'The Traitors 2' विवाद पर अब सामने आया सच

Updated:
विज्ञापन

क्रिस्टल और शाहनील गिल, फोटो- इंस्टाग्राम

'द ट्रेटर्स 2' के तीखे विवाद के बाद क्या सुधरे क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल के रिश्ते? जानिए गेम के धोखे पर दोनों का खुलासा.

विज्ञापन

Krystle D'Souza The Traitors S2: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में दोस्ती, रणनीति और धोखे के बीच कई रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले. शो में बतौर ट्रेटर्स नजर आईं क्रिस्टल डिसूजा और शाहनील गिल के बीच भी एक वक्त ऐसा विवाद हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, अब दोनों ने अपने बीच की नाराजगी को खत्म कर दिया है. क्रिस्टल ने खुद साफ किया है कि उनके और शाहनील के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है.

विज्ञापन

Krystle Was Upset With Shahneel's Game in Traitor Season 2: शाहनील के गेम से नाराज थीं क्रिस्टल

दरअसल, शो के एक एपिसोड में शाहनील गिल ने क्रिस्टल डिसूजा को लेकर ऐसा गेम खेला था, जिससे एक्ट्रेस काफी आहत हुई थीं. शाहनील ने बाकी कंटेस्टेंट्स को क्रिस्टल पर शक करने और उन्हें ‘सर्किल ऑफ शाक’ में लाने की कोशिश की थी. उन्हें शक था कि क्रिस्टल एक ट्रेटर हो सकती हैं.

क्रिस्टल और शाहनील, फोटो- इंस्टाग्राम
क्रिस्टल और शाहनील, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहनील की यह रणनीति गेम के लिहाज से भले ही सही थी, लेकिन क्रिस्टल को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया. खासकर तब, जब दोनों खुद ट्रेटर्स थीं और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग भी थी.

After Seing Episode Krystle Was Shocked: एपिसोड देखने के बाद क्रिस्टल को लगा झटका

क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें शो का वह एपिसोड देखने के बाद काफी बुरा लगा. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि शाहनील उनके खिलाफ इस तरह का गेम खेलेंगी. उन्होंने माना कि एपिसोड देखने के बाद उन्होंने शाहनील से इस मुद्दे पर काफी बहस भी की.

क्रिस्टल के मुताबिक, शो से बाहर आने के बाद भी उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी. इसलिए जब उन्होंने एपिसोड देखा तो वह काफी हैरान रह गईं. उन्होंने शाहनील से इस बारे में बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की.

Krystle Clarifies Everything is Fine Between Her and Shahneel Gill: क्रिस्टल ने कहा- अब हमारे बीच सब ठीक है

विवाद पर सफाई देते हुए क्रिस्टल ने कहा कि वह और शाहनील एक-दूसरे से प्यार करती हैं और अब उनके बीच सब कुछ ठीक है. उन्होंने यह भी समझाया कि जिन लोगों से हम ज्यादा प्यार करते हैं, कई बार नाराजगी भी उन्हीं से होती है.

क्रिस्टल की इस बात से साफ है कि ‘द ट्रेटर्स 2’ का गेम उनकी दोस्ती पर भारी नहीं पड़ा. दोनों ने अपने मतभेदों को पीछे छोड़कर रिश्ते को सामान्य कर लिया है.

">

दूसरी ओर, शाहनील गिल ने भी क्रिस्टल के खिलाफ अपने गेम पर बात की. शो से बाहर होने के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि क्रिस्टल के साथ उन्होंने जो कुछ किया, वह उनका सबसे अच्छा पल नहीं था.

शाहनील ने माना कि उस समय वह गेम में काफी ज्यादा डूबी हुई थीं और किसी भी कीमत पर आगे बढ़ना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने क्रिस्टल के खिलाफ रणनीति बनाई. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि शायद उन्होंने जरूरत से ज्यादा गेम खेल दिया. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की बहन शाहनील हुईं द ट्रेटर्स 2 से बाहर, तान्या पुरी की चाल ने पलटा पूरा गेम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola