"अगर वो मना कर देतीं तो..." फरहान अख्तर ने 'दिल चाहता है' फिल्म और इस एक्ट्रेस को लेकर किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

डिम्पल कपाड़िया, आमिर खान, सैफ अली एंड अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

फरहान अख्तर की कल्ट क्लासिक ‘दिल चाहता है’ की 25वीं सालगिरह पर जुटे सितारे; जानें क्यों डिंपल कपाड़िया के बिना यह फिल्म बनना नामुमकिन था और जश्न में किसकी कमी खली.

विज्ञापन

Dil Chahta Hai 25 Year Celebration: फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी इसकी कहानी, किरदार और दोस्ती की यादें दर्शकों के बीच ताजा है. हाल ही में 28 अगस्त को मुंबई में आयोजित  सिल्वर जुबली के मौके पर आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर, और डिंपल कपाड़िया एक बार फिर साथ नजर आए. हालांकि, इस खास रीयूनियन में अक्षय खन्ना की गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा. फिल्म में सिद्धार्थ यानी ‘सिड’ का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए.

विज्ञापन

Dil Chahta Hai Completed 25 Years: दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे होने पर फिर साथ आए सितारे

‘दिल चाहता है’ फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी, यह फिल्म 2001 में आई हुई थी. फिल्म में आमिर खान ने आकाश, सैफ अली खान ने समीर और अक्षय खन्ना ने सिद्धार्थ का किरदार निभाया था. तीन दोस्तों की जिंदगी, रिश्तों, प्यार और बदलती दोस्ती की कहानी ने उस दौर के युवाओं के बीच खास जगह बनाई.

">

25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में आमिर, सैफ और फरहान ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं. फिल्म के को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी इस जश्न में शामिल हुए.

Farhan Revealed That He Would Have Sctrapped 'Dil Chahta Hai' Without Dimpal Kapadia: डिंपल कपाड़िया के बिना फिल्म बनाने को तैयार नहीं थे फरहान

‘दिल चाहता है’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम को याद करते हुए डिंपल कपाड़िया के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी किया था.

डिंपल ने फिल्म में तारा जायसवाल का किरदार निभाया था. तारा एक उम्रदराज, तलाकशुदा महिला थी, जिसके साथ अक्षय खन्ना के किरदार सिड का इमोशनल रिलेशन रहता है. यह रिश्ता फिल्म की सबसे संवेदनशील कहानियों में से एक था.

">

फरहान ने बताया था कि तारा का किरदार उन्होंने खास तौर पर डिंपल कपाड़िया को ध्यान में रखकर लिखा था. उन्होंने कहा था कि अगर डिंपल इस भूमिका के लिए मना कर देतीं, तो शायद वह फिल्म बनाने का विचार ही छोड़ देते. फरहान ने डिंपल के हां कहने को अपनी किस्मत माना और उनके प्रति आभार जताया था.

Dil Chahta Hain Film's Story and Song: फिल्म की कहानी से लेकर संगीत तक सब बना यादगार

‘दिल चाहता है’ सिर्फ तीन दोस्तों की कहानी नहीं थी। फिल्म ने उस समय के शहरी युवाओं की जिंदगी, उनके रिश्तों और सोच को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया। आकाश, समीर और सिड की दोस्ती के साथ उनकी जिंदगी में आने वाले बदलावों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया था. आज भी लोग जब गोवा ट्रिप की बात करते हैं तो उन्हें आइकोनिक गोवा पोज की याद जरूर आती है और हर कोई उसे रिक्रिएट करता ही है.

दिल चाहता है, कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
दिल चाहता है, कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म का म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय और जावेद अख्तर ने दिया है और यह आज भी सबकी जुबान पर है. 25 साल बाद भी इसका म्यूजिक और फिल्म का अंदाज नई पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आता है.

Akshya Khanna's Absence Raise Eyebrows: अक्षय खन्ना की गैरमौजूदगी ने खींचा ध्यान

रीयूनियन की तस्वीरों में आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर को साथ देखकर फैंस पुरानी यादों में लौट गए. लेकिन अक्षय खन्ना की गैरमौजूदगी ने इस खुशी में थोड़ी कमी जरूर महसूस कराई. आखिरकार, ‘दिल चाहता है’ की दोस्ती की कहानी आकाश, समीर और सिड के बिना पूरी नहीं हो सकती.

यह भी पढ़ें: 'दिल चाहता है' के लिए फरहान अख्तर को करना पड़ा था 8 महीने का इंतजार, इस एक्टर के लिए रोकी थी फिल्म


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola