Salman Khan Raksha Bandhan Video: अर्पिता ने बांधी सलमान को राखी, वायरल वीडियो में बैकग्राउंड देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस
सलमान खान और अर्पिता खान, फोटो- इंस्टाग्राम
सलमान खान और अर्पिता खान का रक्षाबंधन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राखी की रस्म के साथ बैकग्राउंड में दिखी जीसस क्राइस्ट की पेंटिंग 'द लास्ट सपर' ने सबका ध्यान खींचा, जिसे फैंस ने भारत के सेक्युलरिज्म की बेहतरीन मिसाल बताया.
Salman Khan Raksha Bandhan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अर्पिता अपने भाई सलमान की आरती उतारती हैं और उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं. इस दौरान पीछे दीवार पर लगी जीसस क्राइस्ट की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ भी नजर आ रही है. यही पेंटिंग सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बन गई.
Salman Secular Raksha Bandhan Post Viral: सलमान का सेक्युलर रक्षा बंधन पोस्ट वायरल
यह वीडियो खान परिवार के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन का है, जो सलमान की बहन अलविरा खान अग्निहोत्री के घर पर हुआ. अर्पिता ने इस खास मौके का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
">Salman khan ne bhi manaya Rakhi ka festival pic.twitter.com/Z1G3T3TIJp
— Bhupendra (@Bhupendra293) August 29, 2026
Arpita Sharma Tied Rakhi on Brother Salman's Hand: अर्पिता ने सलमान को बांधी राखी
वीडियो में अर्पिता सफेद रंग के प्रिंटेड कुर्ते और मैचिंग दुपट्टे में नजर आ रही हैं. उन्होंने बाल खुले रखे हैं. वहीं सलमान खान कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने टी-शर्ट और जींस के साथ काले रंग की काउबॉय स्टाइल हैट पहनी हुई है.
View on Instagram
रक्षाबंधन की रस्म के दौरान अर्पिता पहले सलमान की आरती करती हैं और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं. भाई-बहन के इस खास पल के पीछे दीवार पर लगी ‘द लास्ट सपर’ की बड़ी पेंटिंग भी साफ दिखाई देती है. यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को मिली धमकी का सच आया सामने, गैंगस्टर नहीं, इस शातिर का था पूरा खेल
Users Reacted on Jesus Christ Painting: जीसस क्राइस्ट की पेंटिंग पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद कई X यूजर्स ने इसके बैकग्राउंड में नजर आ रही पेंटिंग पर ध्यान दिया. कुछ लोगों ने इस पूरे दृश्य को सेकुलरिज्म से जोड़ते हुए मजेदार टिप्पणियां कीं.
एक यूजर ने लिखा कि यह इंटरनेट पर नजर आने वाला सबसे सेक्युलर वीडियो है. यूजर ने अर्पिता के मुस्लिम परिवार से होने, उनकी शादी हिंदू परिवार में होने और सलमान को राखी बांधने का जिक्र किया. साथ ही बैकग्राउंड में जीसस क्राइस्ट की तस्वीर की ओर भी ध्यान दिलाया.

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सामने मुस्लिम भाई और हिंदू बहन हैं, जबकि पीछे जीसस उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. एक दूसरे पोस्ट में इस पूरे दृश्य को भारत के सेक्युलरिज्म की खूबसूरत झलक बताया गया.
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस पल को मजाकिया अंदाज में ‘क्रॉसओवर एपिसोड’ भी कहा. हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाओं में लोगों ने इस तस्वीर को अलग-अलग धर्मों के मेल के तौर पर देखा.
Salman Khan Workfront: सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स क्या हैं?
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया गया था. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.
इसके अलावा सलमान खान जल्द ही टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ लौटने वाले हैं. वह इस सीजन को भी होस्ट करेंगे. शो का नया सीजन 6 सितंबर से शुरू होने की बात कही जा रही है.
यह भी पढ़ें: Salman Khan Raksha Bandhan: माथे पर तिलक और कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां, सलमान का खास अंदाज हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए