एक्टिंग नहीं, चुनी सुरों की राह. Hrithik के बेटे Hrehaan Roshan ने म्यूजिक इंडस्ट्री में रखा कदम, सबा और सुजैन खान का रिएक्शन वायरल
ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन, फोटो- इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन के बड़े बेटे Hrehaan Roshan ने अपने पहले सिंगल 'This Heavenly Place' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख दिया है. पिता ऋतिक और मां सुजैन खान समेत पूरे परिवार ने उनके इस नए सफर पर ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी हैं.
Hrithik Roshan's Son Hrehaan Roshan Song Debut: ऋतिक रोशन के बेटे रेहान रोशन ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख दिया है. परिवार में प्यार से ‘रे’ के नाम से बुलाए जाने वाले रेहान ने अपने पहले सिंगल ‘दिस हेवनली प्लेस’ (This Heavenly Place) के साथ बतौर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट डेब्यू किया है.
Hrithik Roshan's Son Hrehaan Music Debut: रेहान ने किया म्यूजिक से डेब्यू
रेहान ने इस गाने में सिंगर, सॉन्गराइटर और गिटारिस्ट की जिम्मेदारी निभाई है. गाने को सूडान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अंकुर तिवारी ने इसका A&R संभाला है. गाने का म्यूजिक वीडियो भी काफी सिंपल रखा गया है। इसे ब्लैक एंड व्हाइट अकूस्टिक सेटअप में शूट किया गया है, जिससे पूरा फोकस रेहान की आवाज और उनके म्यूजिक पर रहता है.
Hrehaan Debut and Family's Reaction: रेहान के डेब्यू पर परिवार ने जताई खुशी
रेहान के पहले गाने को उनके परिवार से खूब प्यार और तारीफ मिली। उनके पिता और अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक वीडियो की एक झलक शेयर की. उन्होंने अपने बेटे के लिए एक खास मैसेज भी लिखा.
">You were born with an innate wisdom Ray: I trust it so much. It makes me fearless ♥️ https://t.co/fh6pj5lOpo
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 28, 2026
ऋतिक ने रेहान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा है. उन्होंने लिखा,
“रे, तुम जन्म से ही समझदार हो. मुझे इस पर बहुत भरोसा है. यह मुझे निडर बनाता है.”
रेहान की मां और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने भी बेटे के डेब्यू पर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि वह इस मौके पर बहुत इमोशनल हैं और रेहान से बेहद प्यार करती हैं. ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और सिंगर-एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी रेहान को बधाई दी. उन्होंने उनके गाने की तारीफ करते हुए लिखा,
“बहुत सुंदर, रे. तुम पर बहुत गर्व है.”
Roshan Family's Music Connection: म्यूजिक से रोशन परिवार का पुराना रिश्ता
रेहान का म्यूजिक की दुनिया में आना रोशन परिवार की पुरानी संगीत विरासत को भी आगे बढ़ाता है. उनके परदादा रोशन हिंदी सिनेमा के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर थे. वहीं, उनके दादा के भाई राजेश रोशन भी बॉलीवुड के सफल संगीतकारों में शामिल हैं.

राजेश रोशन ने कई हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया है. इनमें ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ भी शामिल है. ऐसे में रेहान का म्यूजिक में करियर शुरू करना परिवार की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने वाला कदम माना जा सकता है.
Hrithik Roshan Workfront: ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अयान मुखर्जी की स्पाई एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. यह फिल्म अगस्त 2025 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा ऋतिक ने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ में भी स्पेशल अपीयरेंस किया था.
यह भी पढ़ें: हीरो इमेज से परेशान हुए Hrithik Roshan, दिल का दर्द किया बयां, बोले- दुख की बात है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए