नेपाल में आई बाढ़ पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, बोले- देखना भी बेहद मुश्किल है

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, नेपाल बाढ़, फोटो- इंस्टाग्राम

Amitabh Bachchan On Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर अमिताभ बच्चन ने चिंता जताई है. बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा कि प्रकृति के कहर का इंसान मुकाबला नहीं कर सकता.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan On Nepal Flood: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही पर चिंता जताई है. उन्होंने इस विनाश को बेहद मुश्किल बताया और कहा कि प्रकृति के कहर का इंसान मुकाबला नहीं कर सकता.

विज्ञापन

नेपाल बाढ़ पर क्या बोले अमिताभ बच्चन

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखना बेहद मुश्किल है. प्रकृति की ताकत से लड़ा नहीं जा सकता. इसके लिए ईश्वर की मौजूदगी और कृपा जरूरी है... हम प्रार्थना करते हैं… क्योंकि वह स्वयं ही सर्वोपरि है.''

नेपाल में आई बाढ़,फोटो- पीटीआई

नेपाल में आई बाढ़,फोटो- पीटीआई

नेपाल में आई थी बाढ़

26 अगस्त को नेपाल में भयानक फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई थी. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गए 579 लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं. वहीं, 1,924 लोग अब भी लापता हैं.

नेपाल में आई बाढ़,फोटो- पीटीआई

नेपाल में आई बाढ़,फोटो- पीटीआई

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ का कहर, याद आईं बॉलीवुड की ये फिल्में, ‘केदारनाथ’ में दिखा था तबाही का खौफनाक मंजर

राखी के मौके पर शेयर की थी कलाई की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कलाई की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कई राखियां बंधी हुई थीं. उन्होंने लिखा, ''भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परवाह का ये रिश्ता हमेशा बना रहे. बहन और भाई के इस रिश्ते की डोर कभी टूटे या भुलाई न जाए. कलाई पर बंधा ये पवित्र धागा हमेशा बने रहने वाले इस रिश्ते की निशानी है.''

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: अभिनेता खराज मुखर्जी पत्नी और क्रू मेंबर्स के साथ नेपाल में फंसे, फोन पर कहा- हम सुरक्षित हैं

'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल में बिजी हैं अमिताभ बच्चन

वर्कफ्रंट की बात करें तो 80 साल की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन 'कल्कि एडी 2898' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म एक एपिक माइथोलॉजिकल साइंस-फिक्शन कहानी है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे. फिल्म की पहली कड़ी की कहानी साल 2898 AD के एक डिस्टोपियन फ्यूचर में काशी शहर के इर्द-गिर्द सेट थी. कहानी में एक ग्रुप लैब सब्जेक्ट SUM-80 के अजन्मे बच्चे को बचाने की कोशिश करता है, जिसे भगवान विष्णु का आखिरी अवतार कल्कि माना जाता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola