Emraan Hashmi Health Update: Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर के बीच इमरान हाशमी को क्या हुआ? अचानक सामने आई यह चौंकाने वाली खबर
इमरान हाशमी, फोटो- इंस्टाग्राम
आवारापन 2’ की बंपर सफलता के बीच एक्टर इमरान हाशमी की तबीयत बिगड़ी. लगातार ट्रैवल के बाद एक्टर H1N1 (स्वाइन फ्लू) पॉजिटिव पाए गए हैं. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने और सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
Emraan Hashmi: एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘अवारापन 2’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी सेहत से जुड़ी एक खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के सिलसिले में लगातार यात्रा करने के बाद इमरान हाशमी कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. हाल ही में उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
After Visiting Ranchi Emraan's Health Worsen: रांची की यात्रा के बाद तबीयत बिगड़ी
इमरान हाशमी काम के सिलसिले में लगातार ट्रेवल कर रहे थे और हाल ही में रांची भी पहुंचे थे. रांची से लौटने के बाद उनकी तबीयत कुछ दिनों तक ठीक नहीं रही. इसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया, जिसमें H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई. उनकी टेस्ट रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई.
">Emraan Hashmi Tests Positive for #SwineFlu.#EmraanHashmi has reportedly tested positive for swine flu and is currently focusing on his recovery.
— Celleb India (@CellebIndia) August 29, 2026
Heres everything you need to know about the @emraanhashmi's latest health update
Read #CELLEBIndia https://t.co/iEs9ukIMx9 pic.twitter.com/f2qYSNAro1
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने अभिनेता को आराम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें इन्फेक्शन से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने को कहा गया है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इमरान हाशमी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया. उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
Awarapan 2 Success: ‘अवारापन 2’ को मिल रही है शानदार प्रतिक्रिया
इमरान हाशमी की तबीयत से जुड़ी यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब वह अपनी फिल्म ‘अवारापन 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Gunmaaster G9 Teaser OUT: 'आवारापन 2' के बाद फिर छाए इमरान हाशमी, रोमांस के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन
What Emraan Hashmi Told His Fans: इमरान हाशमी ने फैंस से क्या कहा
दर्शकों से बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने कहा कि ‘अवारापन 2’ सिर्फ फिल्म निर्माताओं की नहीं, बल्कि फैंस की फिल्म है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक्शन और इमोशन का खास ध्यान रखा गया है.

जब एक फैन ने फिल्म के सुपरहिट होने की बात कही, तो इमरान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म की कहानी अभी बाकी है और दूसरा हिस्सा ज्यादा बेहतर है। उन्होंने आगे ‘अवारापन 3’ की संभावना का भी संकेत दिया और उम्मीद जताई कि दर्शकों को पूरी फिल्म पसंद आएगी.
About Awarapan 2: 'अवारापन 2’ की कहानी क्या है
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘अवारापन 2’ को विशेष फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया है. कहानी में एक इंटरपोल अधिकारी शिवम से किडनैप बच्चों को बचाने के मिशन में मदद मांगता है.
फिल्म की कहानी बाल तस्करी, बदला और मुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। दिशा पटानी फिल्म में जारा की भूमिका में हैं, जबकि शबाना आजमी गैंगस्टर क्वीन नफीसा के किरदार में नजर आती हैं। फिल्म में सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए