Emraan Hashmi: 'आवारापन 2' की बंपर कमाई के बीच Ranchi पहुंचे इमरान हाशमी, सड़कों पर मची अफरा-तफरी की जानें वजह
इमरान हाश्मी, फोटो- इंस्टाग्राम
'आवारापन 2' की 180 करोड़ क्लब में एंट्री के बीच रांची पहुंचे बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी. रातू रोड पर पर्ल हाउस शोरूम के उद्घाटन के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस की बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ी.
Emraan Hashmi in Ranchi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग का खास नजारा शनिवार को रांची के रातू रोड पर देखने को मिला. एक्टर को देखने के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में फैंस जुटने लगे थे. कोई उनके पोस्टर लेकर पहुंचा था तो किसी के हाथ में इमरान की तस्वीर और पेंटिंग नजर आई. सड़क पर लगे एक पोस्टर पर लिखा था, “अक्खा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ”. यह लाइन फैंस के बीच अभिनेता की दीवानगी को बयां कर रही थी.
Emraan Hasmi in Ranchi: रांची पहुंचे इमरान हाश्मी
'आवारापन 2’ को मिल रहे दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बीच रांची में इमरान हाशमी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दोपहर करीब 1:30 बजे से मॉल ऑफ रांची के आसपास फैंस की भीड़ बढ़ने लगी थी. समय के साथ लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई और शाम तक सड़क का बड़ा हिस्सा फैंस से भर गया.
View on Instagram
इमरान की एक झलक पाने के लिए बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग मौके पर मौजूद थे. अभिनेता के सामने आते ही फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार के प्रति अलग-अलग अंदाज में प्यार जाहिर किया. कार्यक्रम के दौरान इमरान हाशमी की फिल्मों के लोकप्रिय गाने भी बजाए गए, जिन पर फैंस जमकर झूमते नजर आए.
भीड़ ज्यादा बढ़ने के कारण रातू रोड की एक तरफ की सड़क को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही.
Emraan Hasmi in Ranchi For Pearl House Inauguration: पर्ल हाउस के नए शोरूम का किया उद्घाटन
दरअसल, इमरान हाशमी रांची के रातू रोड स्थित पर्ल हाउस के नए शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. कार्यक्रम की शुरुआत इमरान हाशमी, पर्ल हाउस की ग्रुप डायरेक्टर मोनिता गोस्वामी, उनकी बेटी और अन्य मेहमानों ने मिलकर की. उद्घाटन के बाद अभिनेता ने शोरूम का दौरा किया और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.
View on Instagram
About Pearl House: पर्ल हाउस के बारे में
पर्ल हाउस वर्ष 2003 से मोतियों के आभूषण के क्षेत्र में काम कर रहा है. झारखंड में अब ब्रांड के 15 शोरूम हो चुके हैं. कंपनी की पहचान असली मोतियों और उचित कीमत पर उपलब्ध आभूषणों के लिए है.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 9: आवारापन 2 ने 150 करोड़ की कमाई की
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आमतौर पर शुरुआती दिनों के बाद फिल्मो की कमाई घटने लगती है, लेकिन बेहतरीन 'वर्ड ऑफ माउथ' और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते इसकी पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है.
महज 9 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 180 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को जबरदस्त प्यार मिल रहा है, जहां मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी की दमदार वापसी और दिशा पाटनी की मौजूदगी को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं.
रांची में इमरान को देखने उमड़ी भीड़ से साफ है कि ‘आवारापन 2’ की चर्चा सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म और इसके स्टार को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए