Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: 'हट ना बे…' प्रेगनेंसी वीडियो पर करीना ने बताई 'बेबी बंप' की असली वजह

Updated:
विज्ञापन

करीना कपूर, फोटो इंस्टाग्राम

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना कपूर ने मजाकिया अंदाज में तोड़ी चुप्पी. जानिए वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस और सबा पटौदी का क्या रिएक्शन आया.

विज्ञापन

Kareena Reacted on Pregnancy Video: एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में जिम से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने दावा किया कि करीना प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, करीना की टीम और उनकी ननद सबा पटौदी ने इन खबरों को तुरंत खारिज कर दिया.

विज्ञापन

Kareena Shared Instagram Post and Reacted on Rumour: करीना ने पोस्ट कर बताई सच्चाई

एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार तस्वीर शेयर कर इन अफवाहों पर रियेक्ट किया है. तस्वीर में एक इंसान अपना फूला हुआ पेट दिखाता नजर आया. इसके साथ फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ बज रहा था. करीना ने हंसने और पिज्जा वाले इमोजी भी लगाए. इससे साफ था कि वह वायरल वीडियो में नजर आए पेट को लेकर हो रही चर्चा को मजाक में ले रही हैं और इसकी वजह ज्यादा खाना बता रही हैं.

इससे पहले करीना को शहर में पीले रंग की शर्ट, काली पैंट और बालों का जूड़ा बनाए देखा गया था। जब फोटोग्राफर्स ने उनका वीडियो बनाया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “तुम लोग पागल कर देते हो.”

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, फोटो इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, फोटो इंस्टाग्राम

Saba Pataudi Reacted on the Pregnancy Rumour: सबा पटौदी ने भी अफवाहों को किया खारिज

करीना की ननद सबा पटौदी ने भी सोशल मीडिया पर इन खबरों पर रियेक्ट किया हैं. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में करीना का पेट खराब कैमरा एंगल की वजह से अलग दिखाई दे रहा था. सबा ने यह भी बताया कि करीना एयरपोर्ट से बिल्कुल फिट और स्लिम नजर आई थीं और बाद में जिम से बाहर निकली थीं.

सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खारिज किया करीना की प्रेगनेंसी का दावा, फोटो इंस्टाग्राम
सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खारिज किया करीना की प्रेगनेंसी का दावा, फोटो इंस्टाग्राम

सबा ने मजाक में कहा कि वह खुद चाहती हैं कि करीना का दूसरा बच्चा हो, लेकिन अगर वह ऐसा कहेंगी तो करीना उनसे नाराज हो जाएंगी. उन्होंने लोगों से किसी की निजी जिंदगी को लेकर बेवजह अटकलें न लगाने की अपील भी की.

Saif and kareena Vacation परिवार के साथ छुट्टियां मना चुकी हैं करीना

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ सैफ का जन्मदिन मनाने फैमिली हॉलिडे पर गए थे. इस दौरान करीना ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए पलों के अलावा उनके डिनर और पास्ता-पिज्जा जैसे पसंदीदा खाने की झलक भी देखने को मिली थी.

View on Instagram

Kareena in Meghna Guljar's Dayra: ‘दायरा’ में नजर आएंगी करीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्ममेकर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी. यह लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी 68वीं फिल्म बताई जा रही है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं.

View on Instagram

‘दायरा’ को सच्ची घटनाओं से प्रेरित इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा बताया जा रहा है. फिल्म अपराध, न्याय और सजा के बीच के जटिल संबंधों को सामने लाएगी. साथ ही यह दिखाने की कोशिश करेगी कि किसी बड़ी घटना के बाद समाज की राय किस तरह अलग-अलग हिस्सों में बंट सकती है। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Kareena and Dhanush in Bhansali Film: धनुष के साथ काम करने की चर्चा

करीना कपूर धनुष के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन फिल्म में काम करने के लिए बातचीत कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन पीएस मिथुन करेंगे.

फिल्म को बड़े स्तर पर बनने वाला पौराणिक जंगल एडवेंचर बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक फिल्म का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है. फिल्ममेकर ने हाल ही में ‘सिनेमा विकटन’ से बातचीत में बताया कि करीना के साथ बातचीत जारी है और उनकी तारीखों को लेकर चर्चा चल रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ अच्छा नतीजा सामने आएगा.

करीना ने फिलहाल इस फिल्म को लेकर अपनी तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर  नहीं की है.

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Pregnancy: करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर खुद ननद ने लगाया फुल स्टॉप, खोला वायरल वीडियो का सच


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola