Kareena Kapoor Dhanush Movie: संजय लीला भंसाली की माइथोलॉजिकल एडवेंचर फिल्म में पहली बार साथ दिखेंगे धनुष और करीना, जानें डिटेल्स
करीना कपूर और धनुष, फोटो इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने जा रही माइथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर फिल्म में पहली बार साथ नजर आ सकते हैं करीना कपूर खान और धनुष. जानिए 'सरदार 2' के डायरेक्टर एस. मिथुन के बॉलीवुड डेब्यू और करीना-भंसाली की 20 साल पुरानी दूरी खत्म होने की पूरी कहानी.
Kareena Kapoor and Dhanush: धनुष और करीना कपूर खान जल्द ही एक नई हिंदी फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने जा रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन फिल्ममेकर एस. मिथुन करेंगे. यह पहला मौका होगा जब धनुष और करीना न केवल साथ काम करेंगे, बल्कि भंसाली के बैनर तले भी पहली बार नजर आएंगे.
Talks are Going on Regarding Film: फिल्म को लेकर चल रही हैं बातचीत
अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार 2' के प्रचार के दौरान एस. मिथुन ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दोनों कलाकारों के साथ बातचीत जारी है और डेट्स फाइनल की जा रही हैं.
">It's not rumors Hope it's coming big one🔥 #PSmithran about his upcoming #Dhanush × #KareenaKapoor project 📈💥🔥
— D (@Kokikumaaru) August 20, 2026
pic.twitter.com/mD0QMhUun9
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बड़े बजट की एक माइथोलॉजिकल जंगल एडवेंचर फिल्म होगी. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है और कहानी को कई बदलावों के बाद फाइनल किया जाएगा. प्लान के अकॉर्डिंग नवंबर 2026 में इसका प्री-प्रोडक्शन और जनवरी 2027 से मुख्य शूटिंग शुरू हो सकती है. इस फिल्म के जरिए एस. मिथुन बतौर निर्देशक बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगे.
Dhanush and Kareena in Bhansali Film: पहली बार साथ आएंगे करीना और धनुष
अगर यह फिल्म बनती है, तो करीना कपूर और धनुष पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों की जोड़ी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि करीना बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जबकि धनुष हिंदी और तमिल सिनेमा दोनों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.
">Kareena-Dhanush in Sanjay Leela Bhansali's next? Buzz grows!#Bollywood #KareenaKapoorKhan#Dhanush #News@dhanushkraja @Dhanush_Trends@DhanushOnline @KareenaK_FC@KareenaUpdates @KareenaK_FChttps://t.co/dZLGSHQKLV
— Diganta Guha (@diganta_guha) August 22, 2026
फिल्म में करीना का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका रोल सिर्फ एक सामान्य फीमेल लीड तक सीमित नहीं होगा, बल्कि कहानी में उनका किरदार मजबूत और अहम भूमिका निभा सकता है.
Bhansali and Kareena Old Connection: भंसाली और करीना का पुराना कनेक्शन
इस फिल्म की सबसे खास बात करीना और संजय लीला भंसाली का संभावित साथ आना भी है. दोनों के बीच करीब दो दशक से ज्यादा समय से एक पेशेवर दूरी की चर्चा रही है. इसकी शुरुआत फिल्म 'देवदास' से जुड़ी घटनाओं के बाद हुई थी. करीना ने फिल्म में पारो के किरदार के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था, लेकिन बाद में यह भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन को मिली. इसके बाद करीना और भंसाली की साथ काम करने की बात कभी आगे नहीं बढ़ सकी.
अब अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह करीना और भंसाली के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी को खत्म करने वाला बड़ा सहयोग साबित हो सकता है.
Shooting Start in 2027: 2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अभी लेखन के चरण में है. इसकी प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया नवंबर 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है, जबकि शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू हो सकती है. अगर सब कुछ तय समय के अनुसार होता है, तो यह फिल्म पीएस मिथरन की बॉलीवुड में एक बड़ी एंट्री भी साबित होगी.
फिलहाल फिल्म का नाम और रिलीज डेट सामने नहीं आई है. करीना और धनुष की कास्टिंग भी अभी बातचीत के स्तर पर है लेकिन अगर यह जोड़ी फाइनल होती है, तो भंसाली के प्रोडक्शन और मिथरन के निर्देशन में बनने वाली यह माइथोलॉजिकल एडवेंचर फिल्म हिंदी और साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए