बचपन में करिश्मा कपूर की पूजा करती थीं कंगना रनौत, रेयर फोटो शेयर कर खोला सालों पुराना राज

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत और करिश्मा कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Kangana Ranaut Worshipped Karisma Kapoor: कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि वह बचपन में करिश्मा कपूर की पूजा करती थी. उन्होंने उनका फैशन सेन्स काफी पसंद था.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Worshipped Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब कंगना ने 90s की फेमस अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर एक मजेदार खुलासा किया. उन्होंने अपनी बचपन की एक रेयर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उस दौर में उनका फैशन इंस्पिरेशन कोई और नहीं, बल्कि लोलो थीं.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Worshipped Karisma Kapoor: इस वजह से करिश्मा कपूर की पूजा करती थीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बचपन की एक रेयर थ्रोबैक फोटो शेयर की. जिसमें वह ब्लैक डंगरी, येलो टी-शर्ट और कमर पर कैजुअली बंधी स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं. फोटो के साथ कंगना ने करिश्मा को ‘ओरिजिनल फैशनिस्टा’ बताते हुए लिखा, ''90 के दशक में असली फैशनिस्टा @therealkarismakapoor की पूजा कौन-कौन करता था? हा हा! मैंने तो जरूर की थी.''

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी

Kangana Ranaut On Gen Alpha: जेन अल्फा को लेकर क्या बोलीं कंगना

कंगना ने जेन अल्फा को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की.. उन्होंने एक रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें एक लड़की Gen Z ‘इन्फ्लुएंसर’ की तरह एक्ट करते हुए लेट्यूस खाने को प्रमोट करती दिख रही थी. वीडियो पर लिखा, ''जेन अल्फा का मतलब है, सीधे मुद्दे पर आओ, कोई बकवास नहीं.'' उन्होंने एक सैनिक के कपड़े पहने एक छोटे बच्चे का एक और वीडियो शेयर किया और लिखा, ''जेन अल्फा तिरंगे के साथ है.''

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी

Kangana Ranaut Workfront: कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था. मनोज टपाड़िया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ और बाकी कर्मचारियों की सच्ची कहानी पर बेस्ड थी, जिन्होंने मरीजों की जान बचाने के लिए मुश्किल हालात में भी डटे रहकर काम किया. अब कंगना विकास बहल की ‘क्वीन 2’ में दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह पर कंगना का फिर हमला, बोलीं- ‘पाकिस्तान से ये मोहब्बत कब खत्म होगी?

ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम बयान पर भड़कीं कंगना रनौत? बोलीं- हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर निकलें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola