Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़
इमरान हाशमी, फोटो- इंस्टाग्राम
आवारापन 2 में इमरान हाशमी अपने पॉपुलर किरदार शिव पंडित के रोल में दर्शकों का दिल चुराने में कामयाब रहे. रोमांटिक थ्रिलर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की. आइये जानते हैं.
Awarapan 2 Blockbuster: इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फर्स्ट वीकेंड में धमाल मचाने के बाद दूसरे वीक में भी रोमांटिक थ्रिलर ने ऑडियंस के बीच अपना इंटरेस्ट बरकरार रखा है. खास बात ये है कि फिल्म इमरान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म बन चुकी है.
Awarapan 2 Box Office Collection: आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी दर्शक बटोरने में कामयाब रहा है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 9,858 शोज से 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 142.21 करोड़ और नेट कलेक्शन 119.25 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 8वें दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 27.30 करोड़ हो गई. इन आंकड़ों को जोड़ें तो आवारापन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 169.51 करोड़ तक पहुंच चुका है.
View on Instagram
Awarapan 2 Day Wise Box Office Collection: डे वाइज आवारापन 2 की कमाई
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 1- 22.00 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 2- 33.75 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 3- 26.00 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 4- 9.25 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 5- 9.75 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 6- 6.75 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 7- 6.00 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 8- 5.75 करोड़
Awarapan 2 Total Box Office Collection- 119.25 करोड़

KRK Calls Awarapan 2 Blockbuster: केआरके ने आवारापन 2 को बताया ब्लॉकबस्टर
केआरके ने आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, फिल्म #Awarapan2 ने पहले हफ्ते में 115 करोड़ का नेट बिजनेस किया है और यह वाकई एक ब्लॉकबस्टर है. मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमारे फिल्म निर्माताओं को सिर्फ कमर्शियल फिल्में ही बनानी चाहिए, क्योंकि इसके हिट होने की संभावना 98 परसेंट होती है.
Awarapan Box Office: ओरिजिनल आवारापन ने कितनी कमाई की थी?
साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था. रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 7.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने अपनी पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे.
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: छठे दिन किसकी हुई बल्ले-बल्ले, किसकी कमाई हुई धड़ाम? जानें आंकड़े
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आवारापन 3 पर आया अपडेट, राइटर ने बता दिया आगे का प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए