Arjun Rampal: फ्लॉप फिल्मों से नेशनल अवॉर्ड तक: जब रोहित बल की एक नजर ने बदल दी थी इस एक्टर की तकदीर

Updated:
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल, फोटो इंस्टाग्राम

मॉडलिंग से करियर शुरू कर बॉलीवुड में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले अर्जुन रामपाल के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए. जानिए कैसे रोहित बल की खोज से लेकर 'रॉक ऑन' और 'धुरंधर' तक अर्जुन ने खुद को बार-बार साबित किया.

विज्ञापन

Arjun Rampal: बॉलीवुड में कुछ सितारों की पहचान उनकी पहली फिल्म से बनती है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिनका सफर फिल्मों में आने से काफी पहले शुरू हो चुका होता है. अर्जुन रामपाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाले अर्जुन ने दिल्ली के नाइट क्लब से फैशन की दुनिया में कदम रखा और फिर बॉलीवुड तक पहुंचे. हालांकि, फिल्मों में सफलता उन्हें आसानी से नहीं मिली. उन्हें कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े, लेकिन हर मुश्किल के बाद उन्होंने खुद को नए अंदाज में पेश किया.

विज्ञापन

Rohit Bal Introduced him to Fashion Industry: रोहित बल ने किया फैशन इंडस्ट्री से लांच 

अर्जुन रामपाल दिल्ली के हिंदू कॉलेज में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मुलाकात डिजाइनर रोहित बल से एक नाइट क्लब में हुई. रोहित बल ने उन्हें मॉडलिंग करने का ऑफर दिया और उन्हें फैशन इंडस्ट्री से परिचित कराया और उनके करियर को पहला बड़ा मंच दिया.

अर्जुन रामपाल और रोहित बल, फोटो इंस्टाग्राम
अर्जुन रामपाल और रोहित बल, फोटो इंस्टाग्राम

इसके बाद अर्जुन ने मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाई. उनकी लंबी कद-काठी, दमदार पर्सनैलिटी और आकर्षक लुक्स ने उन्हें जल्द ही फैशन इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बना दिया. दिल्ली से शुरू हुआ यह सफर आगे चलकर मुंबई और फिर अंतरराष्ट्रीय फैशन रैंप तक पहुंचा.

Arjun Rampal on Bollywood Entry: फिल्मों में एंट्री, लेकिन शुरुआत नहीं रही आसान

मॉडलिंग में सफलता मिलने के बाद अर्जुन ने बॉलीवुड का रुख किया. साल 2001 में उन्होंने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद 'दीवानापन', 'दिल है तुम्हारा', 'असम्भव', 'यकीन' और 'दिल का रिश्ता' जैसी फिल्मों में नजर आए. लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या इन दिल का रिश्ता , फोटो इंस्टाग्राम
अर्जुन रामपाल और ऐश्वर्या इन दिल का रिश्ता , फोटो इंस्टाग्राम

अर्जुन ने बाद में अपने शुरुआती करियर के बारे में खुलकर बात की और माना कि उस दौर में वह काफी परेशान थे. उनकी खूबसूरती और मॉडलिंग बैकग्राउंड के कारण अक्सर उनकी एक्टिंग को लेकर सवाल उठते थे. उन्हें एक ऐसे अभिनेता के तौर पर देखा जाता था जो स्क्रीन पर अच्छा दिखता है, लेकिन अभिनय में खुद को साबित करने के लिए उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है.

Rock On Film Changed Arjun's Life: 'रॉक ऑन' ने बदल दी पूरी तस्वीर

अर्जुन रामपाल के करियर में सबसे बड़ा मोड़ साल 2008 में आया, जब उन्होंने 'रॉक ऑन' में जोसेफ मैस्करेनहास यानी जो का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने पसंद किया. इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की पहचान मिली.

अर्जुन रामपाल इन रॉक ऑन, फोटो इंस्टाग्राम
अर्जुन रामपाल इन रॉक ऑन, फोटो इंस्टाग्राम

इसके बाद 'ओम शांति ओम', 'रा.वन', 'राजनीति', 'हाउसफुल' और 'डी-डे' जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया. अर्जुन ने सिर्फ हीरो के तौर पर ही नहीं, बल्कि ग्रे और नेगेटिव किरदारों में भी खुद को साबित करने की कोशिश की.

Apart From Film Arjun Performed as a DJ Too: फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आजमाया हाथ

अर्जुन रामपाल ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने दिल्ली में 'LAP' नाम का एक लग्जरी नाइट क्लब भी शुरू किया था. अर्जुन खुद भी यहां कभी-कभी DJ के तौर पर परफॉर्म करते थे. हालांकि, कुछ वर्षों बाद उन्होंने इस बिजनेस को बंद कर दिया, क्यूंकि उनके मुताबिक क्लब चलाना काफी मुश्किल काम था और वह दोबारा नाइट क्लब शुरू नहीं करना चाहते.

Arjun Rampal Personal Life and Downfall निजी जिंदगी में भी आए मुश्किल दौर

अर्जुन की जिंदगी का सबसे कठिन दौर सिर्फ करियर से जुड़ा नहीं था. उन्होंने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब उनकी शादी टूटने की स्थिति में थी और उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं. इससे पहले वह अपने पिता को भी खो चुके थे. अर्जुन ने बताया कि उस समय उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था कि वह अपने बेहद करीबी लोगों और अपनी मेहनत से हासिल की गई कई चीजों को खो रहे हैं.

उनकी जिंदगी में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का साथ भी इसी मुश्किल दौर में आया. दोनों की मुलाकात 2018 में हुई थी और धीरे-धीरे उनका रिश्ता मजबूत हुआ. अर्जुन के चार बच्चें  हैं, उनकी पहली पत्नी मैहर जेसिया से दो बेटियां हैं माहिका और म्यरा और गैब्रिएला से दो बेटे हैं  आरिक और आरिव.

Who is Arjun's Wife Gabriella Demetriades: कौन है गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक मॉडल और Entrepreneur  हैं. साउथ अफ्रीका में जन्मीं गैब्रिएला ने भारत में भी अपने काम से खास जगह बनाई है. वह मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग और फैशन इंडस्ट्री में भी सक्रिय रही हैं. हाल ही में अर्जुन रामपाल के साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों ने गोवा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

View on Instagram

अर्जुन रामपाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है, गैब्रिएला ने मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग में भी किस्मत आजमाई. उनके एक्टिंग क्रेडिट्स में 'इश्क झमेला', 'सोनाली केबल' और तेलुगु-तमिल फिल्म 'ऊपिरी' शामिल हैं. 'ऊपिरी' में कार्थी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं.

Arjun Rampal and His Filmy Career: आज भी खुद को नए अंदाज में साबित कर रहे हैं

अर्जुन रामपाल की कहानी सिर्फ एक मॉडल के बॉलीवुड स्टार बनने की कहानी नहीं है. यह लगातार खुद को बदलने और मुश्किल समय से बाहर निकलने की कहानी भी है. मॉडलिंग से फिल्मों तक, एक्टिंग से प्रोडक्शन और बिजनेस तक, उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमाई.

हाल के वर्षों में 'धुरंधर' में मेजर इकबाल के किरदार ने एक बार फिर उनके अभिनय की चर्चा तेज कर दी. लंबे करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद अर्जुन रामपाल ने यह साबित किया है कि एक अभिनेता की असली पहचान सिर्फ उसकी पहली सफलता से नहीं, बल्कि लगातार खुद को साबित करने की क्षमता से बनती है.

यह भी पढ़ें: Arjun Rampal: 7 साल की डेटिंग के बाद अर्जुन रामपाल ने Gabriella से रचाई शादी, गोवा UCC के तहत कराया रजिस्ट्रेशन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola