Fact Check: तीसरी बार मां बनेंगी करीना कपूर खान? बेबी बंप वाली वायरल फोटोज का सच आया सामने

Updated:
विज्ञापन

करीना कपूर और सैफ अली खान, फोटो- इंस्टाग्राम

करीना कपूर की थर्ड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. नेटिजन्स का कहना कि तैमूर और जेह के बाद तीसरा बच्चा जल्द आएगा. हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan Not Pregnant Again: करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उनका पेट काफी निकला हुआ दिख रहा है. जिसके बाद नेटिजन्स सोचने लगे कि क्या वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं. इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में करीना अपनी टीम के साथ कार की तरफ जाती हुई नजर आ रही हैं. इसी दौरान उनकी टीम का एक सदस्य उनके सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी के कैमरों का व्यू ब्लॉक हो जाता है.

विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan Not Pregnant: प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर खान

सोशल मीडिया पर करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने वाली रूमर्स गलत है. जी हां बेबो की टीम ने इसे झूठा बताया. एचटी संग बात करते हुए टीम ने कहा, ''प्रेग्नेंसी वाली न्यूज गलत है. करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं.'' एक दूसरे सोर्स ने कहा, ''यह सिर्फ पास्ता, पिज्जा, वेकेशन और खराब कैमरा एंगल का नतीजा है.'' करीना अपने बच्चों के साथ के साथ छुट्टियां एंजॉय करने गई थी. जहां उन्होंने सैफ अली खान का 56वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया.

View on Instagram
करीना कपूर के वीडियो पर नेटिजन्स का रिएक्शन
करीना कपूर के वीडियो पर नेटिजन्स का रिएक्शन

Kareena Kapoor On Family Planning: करीना कपूर ने फैमिली प्लानिंग को लेकर कही थी ये बात

करीना कपूर ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की थी. वोग संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ''सैफ ने हर दशक में एक बच्चा किया है, 20s, 30s, 40s और अब 50s में. मैंने उनसे कहा है कि 60s में ऐसा नहीं होने वाला. अब मुझे बच्चा नहीं चाहिए. मुझे लगता है कि सैफ जैसे खुले विचारों वाले इंसान ही अलग-अलग उम्र के चार बच्चों के पिता हो सकते हैं. वह सभी बच्चों को अपना समय देते हैं. अब जेह के साथ हम दोनों चीजों को बैलेंस करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने एक तरह की डील की है. जिसमें जब वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे, तो मैं कोशिश करूंगी कि उसी समय किसी फिल्म पर काम न करूं और ऐसा ही वह भी करेंगे.''

View on Instagram

ये भी पढ़ें: फिल्म के सेट पर इस हीरो ने करीना कपूर से क्यों नहीं की थी बात? वजह है चौंकाने वाली

ये भी पढ़ें: Gen Z अब सवाल पूछने से नहीं डरती… करीना कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक छात्रों के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सितारे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola