फिल्म के सेट पर इस हीरो ने करीना कपूर से क्यों नहीं की थी बात? वजह है चौंकाने वाली
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jun 2026 2:34 PM
करीना कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
क्या आप जानते हैं कि तुषार कपूर को अपनी डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के सेट पर करीना कपूर से बातचीत शुरू करने में कुछ दिन लग गए थे? इस बारे में एक्टर ने खुद खुलासा किया था.
तुषार कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने करियर और पुराने दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में दिलचस्प बातें शेयर की. तुषार ने खास तौर पर अपनी पहली को-स्टार करीना कपूर के साथ अपने रिश्ते और काम करने के अनुभव को खास बताया.
करीना कपूर के साथ तुषार का खास रिश्ता
तुषार कपूर और करीना कपूर ने ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. तुषार ने जूम को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में 25 साल पूरे होने पर कहा, “मैंने सबसे ज्यादा काम करीना कपूर के साथ किया है. मैंने उनके साथ दो गोलमाल फिल्में, ‘मुझे कुछ कहना है’ और ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ की हैं. हम दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहा, खासकर दूसरी फिल्म में. आपकी पहली हीरोइन हमेशा खास होती है क्योंकि मैंने पहली बार कैमरे के सामने उन्हीं के साथ काम किया था. मैं ‘बेबो’ को अपना बहुत खास प्रोफेशनल दोस्त मानता हूं.”
शूटिंग के दौरान करीना की मदद
तुषार कपूर ने बताया कि शूटिंग के दौरान करीना कपूर बहुत सपोर्टिव थीं. उन्होंने कहा,, “वह बहुत सपोर्टिव थी और वह पहले ही एक फिल्म कर चुकी थी, स्टूडियो के माहौल में काफी अभ्यस्त थी. मुझे अपना पहला सीन याद है और उसने मुझसे कहा था, ‘आप जितने भी शॉट ले सकते हैं, 50 टेक लें, लेकिन अपने शॉट से सहज और संतुष्ट रहें.’ न्यूजीलैंड में थोड़ी बातें करते थे, गपशप करते थे बेबो इस तरह से मजेदार थी, लेकिन मैं अपने काम में बहुत व्यस्त था और चाहता था कि मेरी भूमिका सही हो और मेरे निर्देशक मेरे काम से खुश हों.”
आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो तुषार कपूर जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 11 जून को रिलीज हो चुका है. इसके अलावा ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म भी 2027 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है.
यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज से पहले छाई, इम्तियाज अली फिर लाए दिल छू लेने वाली कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










