'आपको खुद को बार-बार साबित करना पड़ता है': बॉलीवुड में टिकने की चुनौती पर बोलीं शहनाज गिल

'आपको खुद को बार-बार साबित करना पड़ता है' - शहनाज गिल, फोटो इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने टीवी से बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा तक के अपने सफर पर खुलकर बात की है. फिल्म 'इक्क कुड़ी' और 'इश्कनामा' के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली शहनाज ने बताया कि कैसे वह सफलता के दबाव से दूर रहकर जमीन से जुड़ी रहती हैं.
Shehnaaz Gill Interview: एक्ट्रेस शहनाज गिल ने टीवी की दुनिया में पहचान बनाने से लेकर फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाने तक का लंबा सफर तय किया है. हाल ही में 'इंडिया टुडे' के साथ एक खास बातचीत में उन्होंने अपने करियर और अब तक के सफर के बारे में खुलकर बात की.
उन्होंने बताया कि क्यों उनका मानना है कि हर कलाकार को समय-समय पर अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है. साथ ही, उन्होंने सालों की मेहनत से मिली पहचान और उस सोच के बारे में भी बात की, जो सफलता हासिल करने के बाद भी उन्हें हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करती है.
What Shehnaaz Gill Said: क्या कहा सहनाज गिल ने?
अपनी फिल्म ‘इश्कनामा’ के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनका परिवार उनके करियर को लेकर काफी खुश है. हालांकि, शुरुआत में उनके परिवार के लिए फिल्म इंडस्ट्री को समझना आसान नहीं था. उन्होंने कहा,
“इस इंडस्ट्री में हर कलाकार को लगातार अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है. जब तक लोग आपके टैलेंट को पहचान नहीं लेते, तब तक आपको अच्छे मौके मिलना मुश्किल होता है. उन्होंने आगे कहा, एक कलाकार ही इस इंडस्ट्री की चुनौतियों और उसकी असली ताकत को बेहतर तरीके से समझ सकता है.”
Shehnaaz Gill on Film Ikk Kudi: इक्क कुड़ी ने दिलाई एक्ट्रेस वाली पहचान
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कब लगा की अब उन्हें सिर्फ एक टीवी स्टार नहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस के रूप में भी दर्शक उन्हें देखने लगे हैं, तो उन्होंने इसका श्रेय साल 2025 में आई फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ को दिया.
उन्होंने कहा कि ‘इक्क कुड़ी’ को पंजाब में दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब उनके चाहने वाले सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में हैं. लोगों ने फिल्म और उनके काम को पसंद किया. एक्ट्रेस ने कहा,
उन्हें इस बात की खुशी और गर्व है कि दर्शक अब उन्हें सिर्फ एक टीवी चेहरा नहीं, बल्कि एक अभिनेत्री के तौर पर भी पहचानने लगे हैं.
I Don't Take Stress of Anything: किसी भी चीज का दवाब नहीं लेती: शहनाज
किसी का भाई किसी की जान’ की एक्ट्रेस का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं, क्योंकि अब तक उन्होंने जिन भी प्रोजेक्ट्स में काम किया है, उन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
उन्होंने कहा,
“अब तक मेरा लक हमेशा मेरे साथ रहा है. मैं सिर्फ अपने अब तक के अनुभव के आधार पर यह कह रही हूं. आगे क्या होगा, यह मैं नहीं जानती. लेकिन मैंने अब तक जो भी काम किया है, वह किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहा है. चाहे वह टीवी शो हो या फिल्म, दर्शकों ने मेरे काम को पसंद किया है. मैं बस यही चाहती हूं कि आगे भी मेरी किस्मत और दर्शकों का प्यार इसी तरह मेरे साथ बना रहे.”
काम के दवाब को लेकर शहनाज गिल ने बताया कि:
“मैं स्वभाव से ऐसी हूं कि किसी चीज का ज्यादा दबाव नहीं लेती. अगर मैं हर बात का दबाव लेने लगूंगी, तो मेरे लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा. मैं हमेशा आगे बढ़ने में विश्वास रखती हूं. जब कोई प्रोजेक्ट पूरा हो जाता है और उसका प्रमोशन भी खत्म हो जाता है, तो मैं उसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाती हूं. फिल्म या शो सफल होगा या नहीं, यह मेरे नियंत्रण में नहीं है. मेरे लिए सबसे जरूरी यह है कि मैंने पूरी मेहनत की और एक अच्छा प्रोजेक्ट चुना. अगर दर्शक मेरी मेहनत को पसंद करते हैं और उसकी तारीफ करते हैं, तो मेरे लिए इससे बड़ा इनाम कुछ नहीं है”.
Shehnaaz Gill and Raghav Juyal's Equation: शहनाज और राघव जुयाल का इक्वेशन
एक्टर और डांसर राघव जुयाल को एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल के साथ इक्वेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें इस तरह पाला है कि वह अपने करीबियों की रक्षा करने के लिए हमेशा तैयार रहें. उन्होंने बताया कि अगर उनके साथ कोई लड़की होती और कुछ लड़के उसे परेशान करने या उस पर ध्यान देने की कोशिश करते, तो वह उन्हें जवाब देने से पीछे नहीं हटते. राघव ने कहा कि वह ऐसे शहरी लड़के नहीं हैं जो मुश्किल स्थिति में कुछ न कर पाएं. वह अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और जरूरत पड़ने पर अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटेंगे.
यह भी पढ़ें: 'मूव ऑन करना गलत नहीं...' नए रिश्ते के बाद भी एक्स को लेकर शहनाज गिल ने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










