'मूव ऑन करना गलत नहीं...' नए रिश्ते के बाद भी एक्स को लेकर शहनाज गिल ने क्या कहा?

शहनाज गिल, फोटो- इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म 'इश्कनामा' के प्रमोशन के दौरान रिश्तों पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि क्यों किसी भी रिश्ते से आगे बढ़ना गलत नहीं है.
Shehnaaz Gill On Moving On: शहनाज गिल की नई पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के रिलीज के बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि अगर कोई रिश्ता नहीं चल रहा है तो उसे जबरदस्ती निभाने से बेहतर है कि सम्मान के साथ आगे बढ़ जाएं.
Shehnaaz Gill On Relationship: शहनाज गिल ने रिश्तों पर खुलकर रखी अपनी राय
फिल्म के प्रमोशन के दौरान न्यूज 18 से बातचीत में शहनाज ने कहा कि आज की Gen-Z पहले की पीढ़ी के मुकाबले रिश्तों से जल्दी आगे बढ़ जाती है. उन्होंने कहा, "अगर कोई आसानी से मूव ऑन कर लेता है तो इसमें क्या दिक्कत है? अगर कोई रिश्ते का तनाव अब और नहीं झेलना चाहता, तो आगे बढ़ जाना अच्छी बात है. बेवजह परेशान रहने से बेहतर है कि जिंदगी में आगे बढ़ें. वैसे भी हम इस दुनिया में अकेले आते हैं और एक दिन अकेले ही जाते हैं."
View on Instagram
शहनाज गिल ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मूव ऑन करना कोई गलत बात है
शहनाज गिल ने कहा, "जिस इंसान के साथ आपने अच्छे पल बिताए हैं, उनकी खूबसूरत यादों को हमेशा संभालकर रखा जा सकता है. जब आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाएं और कोई नया इंसान आए, तब भी पुराने रिश्ते को उसी सम्मान से देखना चाहिए. मेरे लिए यही सच्ची वफादारी है. रोमांटिक रिश्ता खत्म हो सकता है, लेकिन जो रिश्ता था, वह निजी और सम्मान के लायक रहना चाहिए. आपका नया साथी भी इस बात की कद्र करेगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मूव ऑन करना कोई गलत बात है."
View on Instagram
Ishqnama In Theatres: फिल्म 'इश्कनामा' के बारे में
शहनाज गिल और जय रंधावा की पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' सिनेमाघरों में चल रही है. यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है. इसकी कहानी पंजाब के एक सिख छात्र और पाकिस्तान की एक मुस्लिम लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार सरहद, धर्म और बंटवारे के दर्द जैसी मुश्किलों के बावजूद जिंदा रहता है.
View on Instagram
Shehnaaz Gill Spotted At Raghav Juyal Birthday: राघव जुयाल के बर्थडे में दिखीं शहनाज गिल
शहनाज गिल, राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. राघव, शहनाज का हाथ पकड़े हुए दिखे थे और उन्हें भीड़ से बचाते हुए भी नजर आए थे. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, शहनाज गिल और राघव जुयाल ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: कार में राघव जुयाल की गोद में दिखी शहनाज गिल, क्या रिश्ते पर लग गई मुहर? सिद्धार्थ शुक्ला के बाद क्या फिर मिला प्यार?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










