‘रामायण’ के क्लाइमैक्स सीन पर रणबीर कपूर का खुलासा, बोले- अभी तक शूट नहीं हुआ राम-रावण का मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
रामायण: राम-रावण क्लाइमेक्स पर रणबीर का खुलासा

रणबीर कपूर और यश, फोटो- इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर और यश अभिनीत 'रामायण' फिल्म का राम-रावण क्लाइमेक्स सीन अभी शूट होना बाकी है. रणबीर ने यश के रावण किरदार की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor On Ramayana Climax Update: फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. अब रणबीर ने फिल्म के सबसे अहम हिस्से यानी राम-रावण के क्लाइमैक्स सीन को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग नहीं की है, जहां भगवान राम और रावण आमने-सामने दिखाई देंगे.

Ranbir Kapoor Praises Yash Ravana Character: रणबीर कपूर ने यश के रावण किरदार की तारीफ की

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने कहा, “फिल्म के अंत में भगवान राम और रावण एक साथ नजर आएंगे, शायद दोनों के बीच एक मुलाकात भी होगी. लेकिन हमने अभी तक इसकी शूटिंग नहीं की है. इसलिए अभी तक मुझे यश के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है. ”

View on Instagram

उन्होंने आगे कहा, “यश को काफी समय से जानता हूं और उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे लगता है कि रावण के किरदार के लिए हमें किसी ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जिसके अंदर इतना बड़ा स्टारडम, अलग अंदाज और खास आभा हो.” उनके मुताबिक, अब तक रावण को फिल्मों में एक तय छवि के रूप में दिखाया जाता रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिलेगा.

Ranbir Kapoor And Yash Collaboration In Ramayana: रामायण में दिखेगी रणबीर कपूर और यश की जोड़ी

इसी इवेंट में यश ने भी रणबीर कपूर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि वह भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह योग्य है. लेकिन रणबीर ने जिस जिम्मेदारी और मेहनत के साथ इस भूमिका को निभाया है, उसके लिए वह सम्मान के हकदार हैं. यश ने रणबीर को एक शानदार अभिनेता बताते हुए कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है और इसके लिए बहुत मेहनत की जरूरत होती है.

View on Instagram

Know Ramayana Movie Release Date: रामायण की स्टार कास्ट

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और यश के अलावा कई कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी. सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी दिखाई देंगे.‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही जीता दिल, सिद्धार्थ आनंद-एटली ने बांधे तारीफों के पुल, कहा- यश-रणबीर कपूर शानदार लग रहे हैं


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola