रंगदारी-धमकी मामले में तृणमूल नेता गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय फेंके गये अंडे

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.

सांकेतिक तस्वीर.

बीजपुर पुलिस ने रंगदारी और हिंसा के आरोपी तृणमूल नेता अजय मल्लिक को गिरफ्तार किया. कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उन पर अंडे फेंके और जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के बीजपुर थाने की पुलिस ने चुनाव बाद हिंसा, रंगदारी वसूली, अवैध हथियार रखने, धमकाने समेत कई मामलों में कांचरापाड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के खास करीबी तृणमूल नेता अजय मल्लिक को गिरफ्तार किया है.

गुरुवार को बैरकपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय लोगों ने उनपर अंडे फेंके. इस दौरान उपस्थित उनके परिजनों से बहस और नोंकझोंक की नौबत आ गयी. मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय स्थानीय लोगों ने तृणमूल नेता का विरोध किया और नारेबाजी की. इस दौरान कईयों ने लगातार अंडे फेंकना शुरू कर दिया. आरोपी को अंडे लगते ही वहां मौजूद आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज व हंगामा शुरू कर दिया.

इसी दौरान आरोपी के परिजनों के साथ लोगों की बहस व नोंकझोंक हो गयी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अजय मल्लिक इलाके में रंगदारी वसूली करता था, लोगों को धमकाने से लेकर चुनाव के बाद हिंसा में भी उसका नाम लिप्त है. आरोप है कि वह कांचरापाड़ा के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के इशारे पर काम करता था. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Manoranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Manoranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola