सिक्किम सुरंग हादसे में सभी 25 श्रमिकों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
सिक्किम टनल के बाहर खड़ी एंबुलेंस.

सिक्किम टनल के बाहर खड़ी एंबुलेंस.

सिक्किम के नामची जिले में NHPC की निर्माणाधीन तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना में मीथेन गैस विस्फोट से सुरंग ढह गई. अब तक 22 श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3 अभी भी लापता हैं. राज्य सरकार, जिला प्रशासन और विभिन्न एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हैं.

विज्ञापन

सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना की सुरंग से सभी 25 श्रमिकों के शव बरामद कर लिये गये हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एनएचपीसी की तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग सोमवार अपराह्न एक बजे के कुछ देर बाद ढह गयी थी. उस समय सुरंग में 25 श्रमिक मौजूद थे. ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बचाव दल के सदस्य केके रॉय ने बताया कि लगातार 72 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद सभी शव बरामद कर लिये गये हैं.

बंगाल के 4 श्रमिकों की हुई पहचान

इससे पहले, नामची के पुलिस अधीक्षक सोनम डी भूटिया ने मंगलवार को कहा था- सुरंग में फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बुधवार तक 8 शवों की पहचान की जा चुकी थी. इनमें 4 श्रमिक पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के थे. पंजाब, उत्तराखंड, असम और सिक्किम का एक-एक श्रमिक था.

ये भी पढ़ें: सिक्किम टनल हादसे में जलपाईगुड़ी के 6 श्रमिकों की मौत, शुभेंदु अधिकारी ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान

झारखंड के भी 4 श्रमिक कर रहे थे काम

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि झारखंड के खूंटी, हजारीबाग और पश्चिम सिंहभूम जिलों के भी कम से कम 4 श्रमिक परियोजना में काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: 58500 साल पहले दार्जिलिंग से नीचे आ गया था हिमालय का 100 किमी लंबा ग्लेशियर! वैज्ञानिकों की रिसर्च में खुलासा

मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान

  • एनएचपीसी ने हादसे में मारे गये प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की बुधवार को घोषणा की.
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मंगलवार को हादसे में मारे गये प्रत्येक श्रमिक के निकटतम परिजन को 4-4 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2-2 लाख रुपए और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तेजी से बदल रहा मौसम, साइलेंट किलर बना ह्यूमिड हीट, घर का तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड

बंगाल के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 16-16 लाख

पश्चिम बंगाल के जिन श्रमिकों की मौत हुई है, उन्हें 5-5 लाख रुपए का मुआवजा राज्य सरकार देगी. बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को ही इसका ऐलान किया था. इस तरह बंगाल के मृतक श्रमिकों के निकट परिजनों को कुल 16-16 लाख रुपए मिलेंगे. बंगाल सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देगी.

चट्टानों में फंसी मीथेन गैस की वजह से हुआ विस्फोट

एनएचपीसी के एक बयान के अनुसार, चट्टानों के भीतर फंसी संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक बाहर निकलने से विस्फोट हुआ, जिसके कारण सुरंग में घना धुआं और जहरीली गैसें फैल गयीं.

ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन से लड़ने पर खर्च होगा बंगाल बजट का 69 प्रतिशत पैसा, सुंदरवन और सौर ऊर्जा पर बड़ा ऐलान


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola