'जन नायकन' दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म 'जना नायकन' का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
थलापति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के सिर्फ दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. जानें भारत और विदेश में फिल्म की कमाई का पूरा ब्यौरा.
Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद यह फिल्म सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है. आइए आपको बताते हैं कि भारत में फिल्म ने दूसरे दिन कितना कमाया.
Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: फिल्म ने अपने खाते में कितने करोड़ बटोरे
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 21.15 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये हो चुका है.

Jana Nayagan Worldwide Collection: विदेशों में कितनी हुई कमाई?
विदेशों में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई की, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

Tamil Version Leads Collection: तमिल वर्जन बना गेमचेंजर

फिल्म को लेकर महीनों से था इंतजार
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से पहले कई बार तारीख बदली गई और सेंसर से जुड़े प्रोसेसे के कारण भी इसमें देरी हुई. इस फिल्म में थलापति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण हैं.
View on Instagram
Producer Hopes Vijay Returns to Films: प्रोड्यूसर ने कहा- मैं चाहता हूं कि विजय फिल्मों में काम करना जारी रखें
फिल्म के रिलीज होने के बाद निर्माता वेंकटा नारायण ने उम्मीद जताई कि 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म साबित न हो. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "मुझे विजय एक अभिनेता के रूप में बेहद पसंद हैं. अब मैं उन्हें एक राजनेता और नेता के रूप में भी पसंद करता हूं. मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखें, लेकिन अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं. राजनीति और फिल्मों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा, फिर भी देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहेंगे."
View on Instagram
ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










