'जन नायकन' के बाद खत्म नहीं होगा विजय का फिल्मी सफर? रिलीज से पहले डायरेक्टर एच विनोद के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

Updated:
विज्ञापन

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर यह अटकलें थीं कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, लेकिन अब निर्देशक के एक बयान ने नई उम्मीदें जगा दी हैं.

विज्ञापन

Jana Nayagan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लंबे समय से अटकी इस फिल्म को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी. खुद विजय ने भी कुछ महीने पहले फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान ऐसा इशारा किया था. अब रिलीज से ठीक पहले फिल्म के निर्देशक एच विनोद के एक नए बयान ने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है.

विज्ञापन

Is Jana Nayagan Really Vijay Last Film: क्या 'जन नायकन' विजय की आखिरी फिल्म नहीं?

अब तक यह माना जा रहा था कि राजनीति में आने के बाद थलपति विजय एक्टिंग को अलविदा कह देंगे. ऑडियो लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं पता कि यह बात कहनी चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म होना थोड़ा दर्द देता है. अब आप ही बताइए, मैं क्या करूं?" हालांकि अब निर्देशक एच विनोद ने सिनेमा विकटन से बातचीत में कहा, "यह सच में उनकी आखिरी फिल्म होगी या नहीं, इसका जवाब अभी कोई नहीं दे सकता. लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि इसे एक्टर विजय की आखिरी फिल्म नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री विजय सर की पहली फिल्म कहा जा सकता है."

View on Instagram

Director H Vinoth on Jana Nayagan: डायरेक्टर ने बताया क्यों खास है 'जन नायकन'

एच विनोद का कहना है कि 'जन नायकन' सिर्फ एक कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है. उन्होंने कहा, "यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाई गई है. यह एक बेहद महत्वपूर्ण राजनीतिक फिल्म है. इसका मकसद सिर्फ टीवी पर तारीफ बटोरना या विजय सर की छवि को महिमामंडित करना नहीं है. इसमें राजनीति से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है. हो सकता है लोग इन बातों को पहले से जानते हों, लेकिन फिल्म देखने के बाद इन मुद्दों पर नई बहस जरूर शुरू होगी. अगर यह फिल्म सफल होती है तो वह हमारी भी सफलता होगी."

View on Instagram

डायरेक्टर ने कहा- फिल्म आधा घंटा बेहद गंभीर और गहरी बातों से भरा हुआ

फिल्म के कंटेंट को लेकर एच विनोथ कहा, "फिल्म करीब दो घंटे की है. इसमें लगभग आधा घंटा बेहद गंभीर और गहरी बातों से भरा हुआ है. अगर दर्शक उस हिस्से को ध्यान से देखेंगे तो उन्हें कई ऐसी बातें समझ आएंगी, जो पहली बार में शायद नजर न आएं. उस हिस्से को आप एक साल तक भी समझने और स्टडी करने लायक पाएंगे. उसमें इतना कंटेंट छिपा हुआ है."

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Release Date: CM विजय थलपति की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम से होगी रिलीज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola