Jana Nayagan Release Date: CM विजय थलपति की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल, तीन भाषाओं में अलग-अलग नाम से होगी रिलीज

जना नायगन रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड और बतौर एक्टर आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. मेकर्स ने नए पोस्टर्स भी शेयर किए हैं, जिनमें विजय का पुलिस ऑफिसर वाला अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके थलपति विजय के फैंस के लिए गुड न्यूज है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट आखिरकार कन्फर्म हो गई है, जिसका फैंस साल की शुरुआत से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि बतौर एक्टर यह थलपति विजय की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे.
Jana Nayagan New Posters: पुलिस की वर्दी में थलपति विजय का दमदार अंदाज
फिल्म के मेकर्स KVN Productions ने इंस्टाग्राम पर 'जन नायकन' के तीन नए पोस्टर शेयर किए हैं. इन पोस्टर्स में थलपति विजय पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं.
Jana Nayagan Posters Reaction: नए पोस्टर ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
पोस्टर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. लोग कमेंट सेक्शन में लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और विजय के इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.



Jana Nayagan Delay: क्यों टलती रही विजय की फिल्म?
इस फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. पहले यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) से इसे मंजूरी मिलने में देरी हो गई. इसके बाद कुछ लोगों ने फिल्म के सीन और पूरी फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया, जिससे मेकर्स को बहुत नुकसान हुआ.
मामला इतना बढ़ गया कि मद्रास हाई कोर्ट को इस पर रोक लगानी पड़ी. लेकिन अब सारी मुश्किलें दूर हो चुकी हैं और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है.
Jana Nayagan Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.
Jana Nayagan Language Release: किस नाम से होगी रिलीज?
यह फिल्म तमिल में 'जन नायकन', तेलुगु में 'जन नायकुडु' और हिंदी में 'जन नेता' नाम से रिलीज होगी. यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक अपनी पसंदीदा भाषा में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे.
यह भी पढ़ें- ‘रजनीकांत इतना गिरा हुआ इंसान नहीं’, थलापति विजय को लेकर फैल रही अफवाहों पर फूटा सुपरस्टार का गुस्सा
यह भी पढ़ें- त्रिशा कृष्णन ने विजय थलापति को किया अनफॉलो? बर्थडे भी नहीं किया विश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










