‘रजनीकांत इतना गिरा हुआ इंसान नहीं’, थलापति विजय को लेकर फैल रही अफवाहों पर फूटा सुपरस्टार का गुस्सा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 May 2026 12:59 PM

विज्ञापन

रजनीकांत और थलापति विजय, फोटो- इंस्टाग्राम

तमिलनाडु चुनाव के बाद रजनीकांत ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय को लेकर फैल रही अफवाहों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें विजय से कोई जलन नहीं है और उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें तुरंत बधाई दी थी.

विज्ञापन

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उठ रही तमाम अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. रविवार सुबह उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एक्टर ने कहा कि उनका किसी राजनीतिक विवाद या पार्टी विलय से कोई लेना-देना नहीं है. हाल ही में चुनाव में टीवीके और विजय की बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें फैल रही थी. कुछ लोग दावा कर रहे थे कि रजनीकांत चुनाव नतीजों से खुश नहीं हैं, जबकि कुछ ने कहा कि वह राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश कर रहे हैं. अब रजनीकांत ने खुद सामने आकर इन चर्चाओं का जवाब दिया है.

एमके स्टालिन से मुलाकात पर दी सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रजनीकांत ने कहा, “मेरे बारे में चुनाव के बाद कई अफवाहें फैल रही हैं. अगर मैं जवाब नहीं दूं तो लोग उन्हें सच मान लेंगे. चुनाव परिणाम आने के बाद मैं एमके स्टालिन से मिला था और उसी को लेकर आलोचना शुरू हो गई. हमारी दोस्ती राजनीति से ऊपर है. कुलाथुर में एमके स्टालिन की हार से मुझे दुख हुआ था.”

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले रजनीकांत?

रजनीकांत ने कहा, “कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैंने कहा था विजय मुख्यमंत्री नहीं बनने चाहिए या मैं पार्टियों को मिलाने की कोशिश कर रहा हूं. जबकि मैंने उन्हें पहले ही एक्स पर शुभकामनाएं दी थी.” उन्होंने आगे कहा, “रजनी ऐसा इंसान नहीं है जो बेवजह किसी के बारे में गलत बोले. विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनकर मैं खुद हैरान रह गया था. जैसे ही उन्होंने जीत हासिल की, मैंने उन्हें बधाई दी. मैं राजनीति में भी नहीं हूं, फिर मुझे विजय से जलन क्यों होगी? शायद अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बन जाएं तो मुझे जलन हो सकती है (मुस्कुराते हुए).” इसके बाद रजनीकांत मुस्कुराते हुए बोले, “विजय और मेरे बीच 25 साल का पीढ़ी का अंतर है. ऐसे में हमारे बीच प्रतिस्पर्धा अच्छी नहीं लगेगी.”

विजय की जमकर तारीफ की

रजनीकांत ने विजय की राजनीतिक सफलता की खुलकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “52 साल की उम्र में विजय ने वो हासिल कर लिया जो एमजीआर और एनटीआर ने भी इतनी जल्दी नहीं किया था. उन्होंने केंद्र में बीजेपी और यहां की दो बड़ी पार्टियों को हराकर जीत हासिल की. यह मेरे लिए खुशी और हैरानी दोनों की बात थी. मुझे विजय से कोई जलन नहीं है. उनसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और मेरी तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- क्या ‘शैतान 2’ में फिर दिखेगा आर माधवन का खौफनाक अंदाज? ‘रेड 3’ को लेकर क्या बोले मेकर्स?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola