Govinda-Sunita Feud: 'परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं...' गोविंदा-सुनीता विवाद में इस एक्ट्रेस ने किया सुनीता को सपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

कश्मीरा शाह, सुनीता एंड गोविंदा, फोटो इंस्टाग्राम

पुराने गिले-शिकवे भूल सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह. जानिए गोविंदा के कानूनी नोटिस और कोमल रानी स्वर्णकार से जुड़े विवाद पर परिवार का क्या रुख है.

विज्ञापन

Kashmira Shah on Sunita - Govinda Feud: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद सुनीता ने गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर चौंकाने वाला दावा किया था. इसी बीच गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने सुनीता का सपोर्ट किया है. कश्मीरा ने साफ कहा कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी.

विज्ञापन

Kashmira Shah Backs Sunita Ahuja: कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा को किया सपोर्ट 

अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के दौरान पैपराजी ने कश्मीरा शाह से गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया. कश्मीरा ने परिवार के निजी मामले पर ज्यादा विस्तार से बात करने से इनकार किया, लेकिन उन्होंने सुनीता के प्रति अपना समर्थन साफ तौर पर जाहिर किया.

View on Instagram

कश्मीरा ने कहा कि वह अपने परिवार की रक्षा करेंगी और परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सुनीता के साथ हैं. कश्मीरा के मुताबिक, सुनीता ने अगर अब अपनी बात सामने रखी है, तो उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

Sunita Ahuja Withdraws Her Divorce Case: सुनीता ने तलाक की अर्जी क्यों वापस ली?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में तनाव की खबरें पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं. तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता ने अपनी अर्जी वापस ले ली. इसके बाद उन्होंने राखी सावंत से फोन पर बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें पता चला था कि गोविंदा अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की योजना बना रहे थे.

View on Instagram

What Is Komal Rani Controversy: कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर क्या है विवाद?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर तब चर्चा तेज हुई, जब दोनों के साथ नजर आने की खबरें सामने आईं. इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताई.

एक बातचीत में सुनीता ने गोविंदा पर आरोप लगाते हुए उन्हें एक नई अभिनेत्री का 'शुगर डैडी' तक कह दिया था. उन्होंने दोनों के बीच कथित अफेयर का भी दावा किया. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

View on Instagram

वहीं, गोविंदा ने एक वीडियो संदेश के जरिए लोगों से उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें न कहने की अपील की. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि किसी युवा अभिनेत्री के साथ काम करने या जोड़ी बनने का मतलब रोमांटिक रिश्ता होना नहीं है.

Govinda Issued Legal Warning: गोविंदा ने अफवाहों के बीच जारी किया लीगल नोटिस

इस पूरे कंट्रोवर्सी के बीच गोविंदा ने अपनी छवि और परिवार से जुड़ी गलत खबरों के खिलाफ कानूनी कदम भी उठाया है. रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स को बिना पुष्टि की गई या मानहानिकारक जानकारी शेयर करने के खिलाफ चेतावनी दी है.

View on Instagram

इस नोटिस में कथित तौर पर एआई से बनाए गए कंटेंट, डीपफेक, मॉर्फ की गई तस्वीरों और एडिटेड वीडियो का भी जिक्र है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गलत और मानहानिकारक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Sunita and Kashmira old Feud: सुनीता और कश्मीरा का पुराना विवाद

कश्मीरा शाह का सुनीता के समर्थन में सामने आना इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय तक विवाद रहा है. कश्मीरा और सुनीता के रिश्ते में कई साल तक तनाव रहा और दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती थी. बाद में परिवार में सुलह हुई और दोनों के रिश्ते बेहतर हुए. अब कश्मीरा का सुनीता के समर्थन में खुलकर बोलना इस पुराने पारिवारिक विवाद के बाद रिश्ते में आए बदलाव को दिखाता है.

Kashmira and Her Cryptic Post: कश्मीरा पहले भी दे चुकी हैं इशारा

सुनीता और कश्मीरा के बीच अब सब ठीक हैं. कश्मीरा ने बयान देने से कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर शादी और बेवफाई को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या आज भी सच्चा प्यार मौजूद है.  उन्होंने रिश्तों के टूटने और लोगों के धोखा देने को लेकर निराशा भी जाहिर की थी.

हालांकि, कश्मीरा ने उस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था. इसलिए इसे सीधे गोविंदा और सुनीता के रिश्ते से जोड़ना सिर्फ अटकल होगी.

View on Instagram

फिलहाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर कई दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है, लेकिन उनके हालिया बयानों के बाद विवाद पूरी तरह खत्म होता नजर नहीं आ रहा. वहीं, कश्मीरा शाह का सुनीता के साथ खड़े होने वाला बयान इस पारिवारिक विवाद में एक नया मोड़ जरूर लेकर आया है.

यह भी पढ़ें: 39 साल पुराना 'हीरो नंबर-1' का रिश्ता टूटने की कगार पर? जानिए गुपचुप शादी से दरार तक गोविंदा और सुनीता आहूजा की पूरी कहानी Govinda: पारिवारिक कलह और दूसरी शादी की अफवाहों के बीच अस्पताल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या है पूरा मामला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola