डायरेक्टर्स के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया.. आमिर खान के सौतेले भाई पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर का गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
ईवा ग्रोवर, हैदर अली खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

ईवा ग्रोवर, हैदर अली खान और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी शादी को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर काम के लिए समझौता करने का दबाव बनाया गया. इसके अलावा ईवा ने घरेलू हिंसा, अपनी आर्थिक परेशानियों और हैदर अली खान की मौजूदा हालत पर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर (Eva Grover) ने अपने एक्स हसबैंड हैदर अली खान (Hyder Ali Khan) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हैदर अली खान, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैं. हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ने अपनी शादी, घरेलू हिंसा और रिश्ते के दौरान झेली गई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि उनके एक्स हसबैंड ने उन पर काम के बदले डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था.

Eva Grover Interview: 'काम के लिए समझौता करने का दबाव बनाया गया'

इंटरव्यू में ईवा से पूछा गया कि क्या उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था.

इस पर ईवा ने बताया कि उन पर ऐसा करने का काफी दबाव बनाया गया. उन्होंने कहा कि उनके एक्स हसबैंड का मानना था कि अगर वह ऐसा करेंगी तो उन्हें काम मिलेगा और घर का खर्च आसानी से चल सकेगा. ईवा के मुताबिक, यही वह पल था जब उन्हें एहसास हो गया कि अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता.

'मैंने अपनी सारी एफडी तुड़वा दी थी'

ईवा ने बताया कि उनके पास काम की कभी कमी नहीं थी. लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने परिवार को संभालने के लिए अपना करियर पीछे छोड़ दिया. उन्होंने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वा दी, गाड़ियां बेच दीं और अपनी जमा पूंजी भी परिवार पर खर्च कर दी. इसके बाद भी उनसे ऐसे समझौते करने के लिए कहा गया, जिसे वह कभी स्वीकार नहीं कर सकती थीं. उन्होंने कहा कि उसी दिन उन्होंने फैसला कर लिया था कि अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखेंगी.

शादी के बाद शुरू हुई मारपीट

ईवा ग्रोवर ने यह भी बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उनका रिश्ता हिंसक हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि हैदर उनके साथ मारपीट करते थे. कई बार उनके शरीर पर चोट के निशान होते थे, जिन्हें देखकर उनके परिवार वाले भी परेशान हो जाते थे. बाद में उन्हें पता चला कि हैदर स्किजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे. हालांकि, शादी के समय उन्हें इस बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि वह उन्हें ज्यादा जानती भी नहीं थीं.

Hyder Ali Khan Condition: आज कैसी है हैदर अली खान की हालत?

ईवा ने इंटरव्यू में बताया कि आज हैदर अली खान की हालत अच्छी नहीं है. उनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है और कई बार उन्हें खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है. कभी कोई दोस्त उनकी मदद कर देता है तो कभी किसी चॉल में रहने की जगह मिल जाती है. ईवा ने कहा कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ, उसके बावजूद इंसानियत के नाते उन्हें हैदर के लिए दुख होता है. उन्होंने कहा कि वह बस यही दुआ करती हैं कि उन्हें शांति मिले, क्योंकि उन्होंने भी जिंदगी में काफी तकलीफें झेली हैं.

Aamir Khan Stepbrother: आमिर खान से क्या है हैदर अली खान का रिश्ता?

हैदर अली खान, शहनाज की पहली शादी से हुए बेटे हैं. बाद में शहनाज ने फिल्ममेकर ताहिर हुसैन से शादी की, जो आमिर खान के पिता थे. इसी वजह से हैदर, आमिर खान के सौतेले भाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदर का आमिर खान और उनके परिवार के साथ ज्यादा संपर्क नहीं है. उन्होंने पहले केबिन क्रू के तौर पर काम किया था और बाद में फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली.

ये भी पढ़ें: आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- बहुत जल्द उन्हें जवाब मिलेगा


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola