झारखंड की 9 क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं को बचाने की बड़ी पहल, नई कमेटियों का गठन

Updated:
विज्ञापन
झारखंड क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की नई कमेटी का गठन

झारखंड क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की नई कमेटी का गठन, Pic Credit- AI

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा ने झारखंड की 9 भाषाओं के संरक्षण के लिए विशेष कमेटियां गठित की हैं. इन भाषाओं के शिक्षाविद और जानकार अब इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलकर काम करेंगे.

विज्ञापन

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट

Jharkhand Tribal Language, रांची : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा ने अलग-अलग भाषाओं के लिए कमेटी गठित की है. भाषाओं के संरक्षण के लिए संयोजक, सह-संयोजक और प्रवक्ता बनाये गये हैं. अलग-अलग भाषा को शिक्षाविद और जानकारों को इसमें शामिल किया गया है. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के आवास पर नयी टीम का स्वागत किया गया. नवगठित समिति के मुख्य संयोजक के साथ ही सभी नौ भाषा के संयोजकों, सहसंयोजकों एवं प्रवक्ता का अभिनंदन किया गया. मुख्य संयोजक विक्की मिंज का अभिनंदन किया गया. बंधु तिर्की ने कहा कि सभी भाषाओं के लिए काम करने वाले पदाधिकारी आपस में समन्वय बना कर चलें. झारखंडी भाषा-संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए जुटे.

कौन किस भाषा के बने संयोजक

  • मुंडारी भाषा : संयोजक बिनाधर सांडिल, सह संयोजक सेरोफिना हेमरोम और लेबयान मुंडू
  • कुरमाली भाषा: संयोजक कुमार ऋषि और सह संयोजक संतोष टिडुआर, जगतपाल महतो,
  • नागपुरी भाषा : संयोजक विकी मिंज और सह संयोजक पप्पू कुमार महतो, धीरज नायक
  • कुडुख भाषा : संयोजक प्रियंका उरांव और सह संयोजक सुखराम उरांव, जगदीश उरांव,
  • संताली भाषा : संयोजक डॉ. डुमनी माई मुर्मू और सह संयोजक नारायण मरांडी, सलमा टुडू, दिव्या मुर्मू दिव्या मुर्मू,
  • खोरठा भाषा : संयोजक डॉ. दिनेश दिनमणि और सह संयोजक डॉ. बसंत कुमार, परशुराम मानकी,
  • खड़िया भाषा : संयोजक बंदना सोरेंगे और सह संयोजक सोनिया कल्लू, किरण डुंगडुंग
  • पंचपरगनिया भाषा : संयोजक डॉ. एंथोनी मुंडा और सह संयोजक सहदेव महतो, विद्यासागर यादव
  • हो भाषा के संयोजक डॉ. सरस्वती गगराई और सह संयोजक डॉ. जय किशोर मंगल और कृष्णा हेंब्रम

ये भी पढ़ें: झारखंड के लाल ने माटी का बढ़ाया मान, सरायकेला के सरकारी स्कूल से पढ़कर बने Infosys के नए CEO



विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola