भाषण से नहीं बदलेगी आदिवासी समाज की तस्वीर, बंधु तिर्की ने शिक्षा और अवसर बढ़ाने पर दिया जोर

Updated:
विज्ञापन

आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए नये ट्रैक पर सोचना होगा : बंधु तिर्की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए नई सोच की वकालत की है. उनका मानना है कि भाषणों से ज्यादा युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के अवसर देना समाज को मजबूत बनाएगा.

विज्ञापन

रांची. पूर्व मंत्री एवं झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के सशक्तीकरण के लिए पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर नये तरीके से योजनाएं बनाने की जरूरत है. समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में स्थायी बदलाव के लिए युवाओं, छात्र-छात्राओं और बच्चों को शिक्षा, ज्ञान व सूचना से जोड़ने के साथ उनमें प्रतियोगिता की भावना विकसित करनी होगी.

विज्ञापन

शुक्रवार को रांची स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ आंदोलन जरूरी हो सकते हैं, लेकिन केवल भाषण और वक्तव्य से समाज में स्थायी बदलाव नहीं आयेगा. जनजातीय समुदाय और परिवारों को आंतरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जमीन पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है.

युवाओं और बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर

बंधु तिर्की ने कहा कि बदलती दुनिया में समाज को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम युवाओं और बच्चों को शिक्षित, जागरूक और संवेदनशील बनाना है. उनमें एकता, सहकारिता और मिलकर काम करने की भावना विकसित करनी होगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा और अवसरों से जुड़ाव के जरिये युवा अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकते हैं.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अवसर देने की तैयारी

बंधु तिर्की ने बताया कि जनजातीय युवाओं और छात्र-छात्राओं की आकांक्षाओं को अवसर देने तथा प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत रत्न राजीव गांधी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और तैयारी को परखने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola