Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' के बाद अहान पांडे की नई रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट लॉक, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

Updated:
विज्ञापन

अली अब्बास जफर और अहान पांडे की नई फिल्म की रिलीज डेट, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' से रातों-रात स्टार बने अहान पांडे अब अपनी अगली फिल्म के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए फिल्म कब रिलीज होगी, इसमें कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे और इससे जुड़ी हर बड़ी अपडेट.

विज्ञापन

Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' की शानदार सफलता के बाद अहान पांडे हर तरफ छा गए थे. अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार उनकी नई फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट लॉक हो गई है. अगर आप भी अहान पांडे की इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म और इससे जुड़ी बाकी अपडेट.

विज्ञापन

Ahaan Panday New Movie Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

View on Instagram

मेकर्स के मुताबिक, अहान पांडे की यह नई फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म गुड फ्राइडे वीकेंड पर आएगी. माना जा रहा है कि यह एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें प्यार के साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा.

Ali Abbas Zafar और Aditya Chopra: फिर साथ आए हिट फिल्में देने वाले दो बड़े नाम

इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

Ahaan Panday New Movie Star Cast: कौन होगा हीरो, कौन बनेगा विलेन?

टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि शरवरी उनके साथ रोमांस करती दिखेंगी. वहीं, ऐश्वर्य ठाकरे फिल्म के मेन विलेन होंगे, जिनकी एंट्री कहानी में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है. बॉबी देओल भी एक दमदार किरदार में दिखाई देंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक सभी किरदारों की पूरी डिटेल रिवील नहीं की है, इसलिए फैंस को ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है.

Ahaan Panday Training: एक्शन रोल के लिए की कड़ी मेहनत

इस फिल्म के लिए अहान पांडे ने कई महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग की. उन्होंने बॉक्सिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सीखी. बताया गया कि वह हर दिन करीब 5 घंटे ट्रेनिंग करते थे, ताकि फिल्म के एक्शन सीन्स दमदार दिखें.

Ali Abbas Zafar Movies: कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं निर्देशक

अली अब्बास जफर ने अपने निर्देशन की शुरुआत साल 2011 में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'गुंडे', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्में बनाई. अब उनकी नई फिल्म से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान, पहला लुक हुआ वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola